33.7 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

पिहोवा की आंतरिक सड़क का होगा कायाकल्प, सरकार ने सुधार कार्य को दी मंजूरी

पिहोवा की आंतरिक सड़क का होगा कायाकल्प

Pehowa News : शहर के पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क का कायाकल्प होने वाला है। सड़क को बनाने के लिए सरकार द्वारा मंजूरी दे दी है। इस सड़क के निर्माण के बाद शहर के लोगों का आवागमन बेहतर होने वाला है। लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बताया कि पिहोवा शहर की सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।

इसमें आरडी 50.860 से 58.860 किलोमीटर तक की आंतरिक सड़क पर 30 एमएम बीसी कारपेटिंग का कार्य किया जाएगा। इससे सड़क की स्थिति में सुधार होगा और वाहन चालकों सहित आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

यह सड़क भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से स्थानांतरित हुई है। सड़क की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आगे होने वाले नुकसान को रोकने तथा सड़क उपयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए 30 एमएम बीसी कारपेटिंग का कार्य किया जाएगा।

मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर सड़क और आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़कों की मजबूती और बेहतर रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आमजन को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन मिल सके।

Related posts

HARYANA सरकार की किसान हितैषी नीतियों से खुशहाल हुआ प्रदेश का किसान, आज से शुरू कृषि विकास मेला

Voice of Panipat

हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस जिले में खुलेंगे 160 नए राशन डिपो

Sahab Ram

हरियाणा में कपास की नई हाइब्रिड किस्में मिलने की जगी उम्मीद, गुलाबी सुंडी के प्रकोप से मिलेगा छुटकारा

Sahab Ram

Leave a Comment