33.7 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

वरिष्ठ नागरिकों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, जेरियाट्रिक क्लिनिक शुरू

वरिष्ठ नागरिकों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा कदम

Haryana News : हरियाणा के बुजुर्गेों को बेहरत स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सख्त आदेश दिए है। अस्पतालों में बुजुर्गों की ओपीडी, दवाई, पर्ची बनाने के लिए अलग से लाइन बनवाने के आदेश दिए है, ताकि बुजुर्गों को परेशानी नहीं हो। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं, जिनमें पंजीकरण, ओपीडी, लैब और दवा वितरण काउंटरों पर बुजुर्गों के लिए अलग कतार की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा, अस्पतालों में अस्पताल परिचारक की सहायता से समर्पित जेरियाट्रिक क्लिनिक संचालित किए जा रहे हैं तथा हर महीने के तीसरे शुक्रवार को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष जांच शिविर लगाकर नि:शुल्क दवाएं वितरित की जा रही हैं।

आरती सिंह राव ने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में बुजुर्गों का व्यापक जेरियाट्रिक मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके साथ जिला नागरिक अस्पतालों में फिजियोथेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि घर बैठे ई-संजीवनी और टेलीमेडिसिन जैसे डिजिटल माध्यमों से विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श भी प्रदान किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि एक स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए पौष्टिक व संतुलित आहार लें, अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और नियमित रूप से हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधियों में शामिल हों। उन्होंने बुजुर्गों को तंबाकू, धूम्रपान और शराब जैसे व्यसनों से दूर रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा डॉक्टरों की सलाह के अनुसार नियमित दवाएं लेने का सुझाव दिया।

Related posts

हरियाणा के बदमाश का दिल्ली में हुआ एनकाउंटर, 2 पुलिसकर्मी घायल

Voice of Panipat

शादी से घर लौट रहा था व्यक्ति, संदिग्ध हालातो में मिला शव

Voice of Panipat

HARYANA:- CM सैनी आज पहले एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

Voice of Panipat

Leave a Comment