33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPANIPAT NEWS

हरियाणा के बदमाश का दिल्ली में हुआ एनकाउंटर, 2 पुलिसकर्मी घायल

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- दिल्‍ली के रोहिणी के बेगमपुर इलाके में दिल्‍ली पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश को मार गिराया गया। वहीं, पुलिस के दो जवान घायल हो गए। मारा गया बदमाश दीपक उर्फ टाइगर है। टाइगर हरियाणा के जींद का रहने वाला था। वहीं, पुलिसकर्मियों की हालत अब खतरे से बाहर है।

दिल्‍ली को एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। शुक्रवार को दिल्‍ली के रोहिणी के बेगमपुर में पुलिस और बदमाश आमने सामने हुए। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। काफी देर तक हुई फायरिंग में पुलिस ने बदमाश को मार गिराया। जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। मारा गया बदमाश रोहिणी के ही केएन काटजू इलाके में रोध नाम के युवक की हत्‍या के मामले में वांटेड था। मुठभेड़ में मारा गया बदमाश दीपक उर्फ टाइगर जींद जिले के हाड़वा गांव का रहने वाला था। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के अधीन आता है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस दीपक के अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।

24 सितंबर को दिल्‍ली के रोहिणी कोर्ट में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरा न बदमाशें में पेशी पर लाए गए जितेंद्र उर्फ गोगी को मार दिया था। पुलिस ने भी बदमाशों को मार गिराया था। गोगी दिल्‍ली के नीरज बयाना के बाद दूसरे नंबर पर बड़ा गैंगस्‍टर था। इस गैंग की दिल्‍ली, रोहतक, पानीपत सहित 15 जिलों में दहशत रही। गोगी पर 6.5 लाख का इनाम घोषित था। गोगी ने 17 अक्‍टूबर 2017 को पानीपत में हरियाणवी गायिका हर्षिता की हत्‍या कर दी थी। हत्‍या की सुपारी हर्षिता के जीजा दिल्‍ली के बदमाश दिनेश कराला ने दी थी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा रोडवेज की उकलाना-हिसार से दिल्ली के लिए स्पेशल बस शुरू, देखें नया टाइम टेबल

Sahab Ram

HighCourt का आया नया आदेश, 10 हजार युवाओं की जाएंगी नौकरी

Voice of Panipat

Haryana: रेवाड़ी से वाहन चालकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 22 करोड़ से चकाचक बनेगी साढ़े 6 किमी लंबी सड़क

Sahab Ram