Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

शादी से घर लौट रहा था व्यक्ति, संदिग्ध हालातो में मिला शव

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्रशर्मा)- शादी समारोह में गए व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामला हरियाणा के नारायणगढ़ का है जहां पुलिया से नीचे व्यक्ति की बाइक व शव मिला, जिसे राहगीरों ने सोमवार सुबह देखा। मृतक की पहचान नारायणगढ़ के गांव जंगूमाजरा निवासी 32 वर्षीय नरेश कुमार के रूप में हुई। नरेश के चेहरे पर गहरे जख्म थे। परिजनों व स्थानीय लोगों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी में परिजनों ने बताया कि नरेश का शादी से वापस लौटने का परिजन घर पर इंतजार कर रहे थे। देररात तक नरेश कुमार घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू कर दी। दोस्तों व रिश्तेदारों से भी संपर्क किया। बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। सुबह पता चला कि नरेश की बाइक व शव पुलिया से नीचे पड़ा है।

नारायणगढ़ थाने के जांच अधिकारी जय गोपाल ने बताया कि नरेश की मौत मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में सड़क हादसा ही सामने आया है। परिजनों के बयानों पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परिजनों के मुताबिक, मृतक रविवार को अपने गांव से ही कुछ दूरी पर एक शादी समारोह में गया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने प्राथमिक जांच में मृत घोषित कर दिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- विद्यार्थियों पर मधुमक्खियों का हमला, दो दर्जन से अधिक छात्र व स्टाफ घायल

Voice of Panipat

आज पानीपत मे मे पहुंचेंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल भी रहेंगे मौजूद

Voice of Panipat

Breaking पानीपत में गली में खेल रही 2 साल की बच्ची को कार ने कू# चला, परिवार कर रहा हंगामा

Voice of Panipat