वॉयस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता)- पानीपत का बड़ा मामला है…जब एक विवाहिता का अंतिम संस्कार होने ही वाला था कि तभी पुलिस श्मशान घाट पहुंच गई और चिता पर रखा शव उठाकर कब्जे मे ले लिया…बताया जा रहा है कि पुलिस शव को सिविल अस्पताल लेकर ाई है…जहां पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा

घटना पानीपत के ऊझा रोड स्थित साईं कॉलोनी की है…बताया गया है कि विवाहिता ने दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों मे रसोई मे रखा तेजाब पी लिया था…जिसके बाद उसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया था.. उसका इलाज चल ही रहा था..कि उसकी मौत हो गई है…जिसके बाद मायका पक्ष ने ससुराल वालो पर ह #त्या करने के आरोप लगाए है…मृतक महिला का नाम पूनम है…करीब 2 साल पहले ही उसकी शादी विशु नाम के युवक के साथ हुई थी…शादी के बाद से ही पूनम का ससुराल वालों से मनमुटाव रहता था…इसके चलते दोनों पति-पत्नी अलग रह रहे थे…
आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया है…और मामले में अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
Team Voice of Panipat

