UPSC Success Story: यूपीएससी की परीक्षा सबसे ज्यादा काफी कठिन मानी जाती है, इसे क्रैक करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन इस परीक्षा में जो लोग कामयाबी हासिल करते है, वह मिसाल बन जाते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है IFS अफसर आरुषि मिश्रा की।

आरुषि मिश्रा (Arushi Mishra) भारतीय वन सेवा (IFS) की एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। आरुषि के पिता अजय मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और मां नीता मिश्रा लेक्चरर हैं।
आरुषि के पति चर्चित गौड़ (Charchit Gaur) भी एक IAS अधिकारी हैं और उनके छोटे भाई अर्णव मिश्रा भी प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं।
आरुषि का जन्म 31 जनवरी 1991 को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हुआ। बचपन से ही वो काफी मेधावी थीं।

उन्होनें अपनी शुरुआती पढ़ाई रायबरेली से की। इसके बाद आरुषि मिश्रा ने JEE की कठिन परीक्षा पास करके भारत के प्रतिष्ठित संस्थान IIT रुड़की (IIT Roorkee) में दाखिला लिया था। साल 2014 में IIT रुड़की से B.Tech की डिग्री हासिल की।

बीटेक करने के बाद उन्होनें यूपीएससी की परीक्षा देने का फैसला किया और इसकी तैयारियों में जुट गई। रात दिन की मेहनत से साल 2018 में भारतीय वन सेवा परीक्षा में आरुषि ने दूसरी रैंक हासिल की।

2018 की यूपीएससी भारतीय वन सेवा (IFoS) परीक्षा में Aarushi Mishra ने ऑल इंडिया 2nd रैंक हासिल की। इसके अलावा वह UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 229वीं रैंक लाकर IRS और UP-PCS में 16वीं रैंक लाकर DSP पद के लिए चुनी गई थीं।

