Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर राज्य से एक दर्दनाक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सीआईएफ जवान द्वारा अपने ही साथियों पर गोलियां चलाने से सेवा के चार जवानों की मौत हो गई है। यह घटना जम्मू कश्मीर राज्य के कठवा जिले में बसोहली कैंप की बताई जा रही है।
फायरिंग की इस दर्दनाक घटना में असिस्टेंट कमांडेंट सहित सीआईएसएफ के 4 जवानों की मौत हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार घटना का पता चलने के बाद सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे बसोहली ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के जवान
जम्मू कश्मीर राज्य में आज हुई एक दर्दनाक घटना में मरने वाले असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे सहित एसआई लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार की ड्यूटी हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे बसोहली कैंप में लगी हुई थी। ये सभी जम्मू कश्मीर राज्य के बसोहली के मशका गांव में सेवा-III पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि दो जवानों के बीच शुरू हुए झगड़े के बाद सीआईएसएफ के एक जवान ने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू करती थी। जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाले सीआईएफ जवान को कठवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। हालांकि घटना की पूरी जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा सीआईएसएफ जवान से की जा रही पूछताछ पूरी होने के बाद ही पता चलेगी।

