24.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaINFORMATIVELatest News

हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों की सैलरी लेट होने पर अब मिलेगा ब्याज, कॉन्ट्रैक्टर को नहीं अब सीधा खाते में होगा भुगतान

Haryana News : हरियाणा में इस वक्त कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। जो कॉन्टेक्टर के थरु लगे हुए है। बता दे की अक्सर देखा जाता है इन कर्मचारियों की सैलरी में अक्सर देरी देखि जाती है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है /

लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। बता दे की हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा देय भुगतान में यदि सरकारी विभाग के स्तर पर अनावश्यक विलंब होता है, तो संबंधित कंपनियों, फर्मों और ठेकेदारों को विलंबित अवधि के लिए ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वित्त विभाग को एक समुचित योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं कार्यों के लिए कंपनियों, फर्मों तथा ठेकेदारों से सेवाएं और कार्य लिए जाते हैं।Haryana News

ऐसे में निर्धारित प्रक्रिया के तहत देय राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना विभागों की जिम्मेदारी है। यदि किसी विभागीय स्तर पर भुगतान प्रक्रिया में अनावश्यक देरी होती है, तो इसका वित्तीय भार संबंधित फर्म या ठेकेदार पर नहीं पड़ना चाहिए।Haryana News

वेतन प्रक्रिया में और अधिक सटीकता लाने के लिए CM सैनी ने कहा की चाहे वे किसी एजेंसी के माध्यम से कार्यरत हों, का वेतन कॉन्ट्रैक्टर को देने की बजाय सीधा कर्मचारियों के खातों में भिजवाया जाए ताकि कॉन्ट्रैक्टर द्वारा की जाने वाली गड़बड़ियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Related posts

अनिल विज ने अपनाया कड़ा रूख, थानाध्यक्ष को 10 दिन में करनी होगी कार्यवाही

Voice of Panipat

आज हरियाणा के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat

जिला प्रशासन ने किया रूट डायवर्ट, कल इन रास्तो से करे सफर

Voice of Panipat

Leave a Comment