22.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
Education

24 की उम्र में IAS अफसर बनी किसान की बेटी, दो-दो बार क्रैक किया UPSC

IAS SUCCESS STORY: कुछ लोग कहते हैं कि बेहतर कोचिंग नहीं होने के कारण बेहतर करियर नहीं बनाया जा सकता, लेकिन तमिलनाडु की ईश्वर्या ने इसको झुठला दिया है। क्योंकि ईश्वर्या ने बिना कोचिंग के ही पढ़ाई कर यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को एक नहीं दो दो बार पार किया है।

ईश्वर्या तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता किसान है। उन्होनें अपने बचपन से ही बाढ़, चक्रवात और भारी बारिश जैसी कई प्राकृतिक आपदाएं देखी।

साल 2004 में आई भयानक सुनामी में उनका घर पूरी तरह नष्ट हो गया था, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने और उनके परिवार ने हार नहीं मानी।

IAS ईश्वर्या ने साल 2017 में अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई से इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन पूरा किया। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में कोचिंग लेकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

साल 2018 में अपने पहले ही प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की और All India Rank (AIR) 628 हासिल की। इसके तहत उन्हें रेलवे सेवा (IRAS) आवंटित हुई थी।

लेकिन ऐश्वर्या इस रैंक से खुश नहीं थी। मनचाही IAS रैंक पाने के लिए इन्होंने दोबारा परीक्षा दी और ऑल इंडिया रैंक 47 हासिल करके महज 24 साल की उम्र में IAS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। उनकी बहन सुष्मिता रामनाथन भी एक IPS अधिकारी हैं।

Related posts

चरखी दादरी की बेटी तन्वी ने किया जिले का नाम रोशन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

Sahab Ram

हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, 5 लाख टैबलेट बांटेगी सरकार, रोजाना मिलेगा इतना इंटरनेट

Voice of Panipat

HTET के आवेदन की कल अंतिम तारीख: 12-13 नवंबर को होगा एग्जाम

Voice of Panipat

Leave a Comment