24.4 C
Panipat
September 27, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana JobsINFORMATIVE

हरियाणा में गेस्ट टीचर्स होंगे पक्के, HTET भी नहीं करना पड़ेगा पास, अध्यापकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया होगी शुरू

Haryana HTET UPDATE : हरियाणा प्रदेश में अतिथि अध्यापकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में हजारों की संख्या में ड्यूटी कर रहे अतिथि अध्यापकों को यह खबर झूमने पर मजबूर कर देगी। जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रदेश में अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को सरकार द्वारा तेज कर दिया गया है। बता दें कि हाल ही में हाई कोर्ट द्वारा सुनाई गई शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर फैसले के बाद गेस्ट टीचर्स की नौकरी पर भी संकट के बादल छा गए थे। लेकिन अब प्रदेश में HTET की परिक्षा पास करने की अनिवार्यता को लेकर गेस्ट टीचरों की नौकरी पर छाए संकट के बदले टाल गए हैं। हरियाणा प्रदेश में अब शिक्षक पात्रता परीक्षा पास किए बिना भी अतिथि अध्यापक नौकरी कर सकेंगे।

सरकार ने शुरू की अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की योजना

प्रदेश में हजारों की संख्या में अतिथि अध्यापक पिछले काफी समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। गेस्ट टीचर्स की मांग और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए नायब सरकार ने अब अतिथि अध्यापकों के नियमितिकरण की योजना को रफ्तार देने की कवायद शुरू कर दी है। इस खबर के बाद प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में ड्यूटी कर रहे गेस्ट टीचर्स के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इसके अलावा सरकार ने प्रदेश की अतिथि अध्यापकों को टीचर ट्रांसफर ड्राइव में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है।

हरियाणा में शुरू होगा शिक्षकों का तबादला अभियान

हरियाणा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया के साथ हुई हरियाणा विधालय अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल की बैठक में अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण का आश्वासन दिया गया है। इस बैठक में अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को एक सप्ताह के अंदर शुरू करने की बात कही गई। इसके अलावा हरियाणा प्रदेश में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया को एक सप्ताह के अंदर शुरू करने की बात कही गई है। वहीं जीएमएस/पीएमएस स्कूलों के अध्यापकों का स्कूल आवंटन अगले 2 दिन में शुरू हो जाएगा।

Related posts

क्या आप भी रात में खाते हैं ये फल, तो हो जाए सावधान

Voice of Panipat

आज रात इतने बजे दिखेगा चांद

Voice of Panipat

Breaking:- पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की ध# मकी

Voice of Panipat

Leave a Comment