27.7 C
Panipat
September 27, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के इन मार्गों पर सफर हुआ महंगा, अब पीडब्लूडी की सड़कों पर लगेगा टोल

हरियाणा के इन मार्गों पर सफर हुआ महंगा

Haryana New toll : हरियाणा में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई तीन सड़कों पर अब टोल लगने वाला है। इन सड़कों पर टोल प्लाजा लगने के बाद दो जिलों के लोगों का सफर महंगा होने वाला है। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम व फरीदाबाद की तीन सड़कों पर टोल लगाने की मंजूरी दी गई है। जहां इन सड़कों से निकलने वाले वाहनों पर 40 रुपये से लेकर 350 रुपये तका टोल लगने वाला है।

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम-फरीदाबाद क्षेत्र की तीन सड़कों के कुछ हिस्सों को टोल वाली सड़क घोषित किया है। लोक निर्माण विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की। इन सड़कों पर वाहनों से 40 से 350 रुपये तक टोल लिया जाएगा। गुरुग्राम फरीदाबाद वाली सड़क व बल्लभगढ़-सोहना सड़क पर टोल प्लाजा लगाया जाएगा।

हरियाणा सरकार की तरफ से इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है और वाहनों के हिसाब से टोल भी निर्धारित कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार कार, जीप, पिकअप वैन, तीन पहिया वाहन और स्टेशन वैगन से 40 रुपये का टोल लगेगा। वहीं बसों की बात की जाए तो उन पर 170 रुपये का टोल लगेगा।

जबकि हल्के व्यावसायिक वाहनों व ट्रकों पर 140 रुपये का टोल शुल्क लगने वाला है। जबकि इस मार्ग से निकलने वाले 10 टायर वाले ट्रकों पर 300 रुपये का टोल लिया जाएगा। इसी तरह 10 से अधिक टायर वाले बहु धुरी वाहनों और क्रेन, बुलडोजर, मिट्टी हटाने वाली मशीन व सड़क रोलर जैसे भारी वाहनों से 350 रुपये टोल लेंगे। खनन व निर्माण सामग्री ले जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली से 80 रुपये लिए जाएंगे।

एक बार टोल देने के बाद 24 घंटे तक दोबारा टोल नहीं देना होगा। एक दिन में एक से अधिक बार गुजरने पर डेढ़ गुना शुल्क देकर पास लिया जा सकेगा। व्यावसायिक वाहनों को उसी दिन वापसी की सुविधा मिलेगी। महीने का पास बनवाने के लिए व्यावसायिक वाहनों को एक यात्रा के शुल्क का 30 गुना भुगतान करना होगा जबकि अन्य वाहनों के लिए यह राशि 20 गुना रहेगी।

पीडब्ल्यूडी के प्लाजा पर इन वाहनों को टोल से मिलेगी छूट

हरियाणा सरकार की तरफ से जारी अधिकसूचना के अनुसार टोल को लेकर पूरी गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसमें दोपहिया वाहन, कृषि उपज ले जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली, सेना के वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन, पुलिस और दमकल वाहनों को किसी भी प्रकार का टोल नहीं लगेगा। टोल के आसपास चलने वाले गैर-व्यावसायिक स्थानीय वाहन और केंद्र व राज्य सरकार के गैर-व्यावसायिक वाहनों को भी छूट दी गई है।

Related posts

पानीपत में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, सभी आरोपी अंग्रेजी बोलने में एक्सपर्ट, आरोपियों ने कर रखी है BBA,MBA , बीटेक

Voice of Panipat

ईंटों से वार कर व्यक्ति की कर दी हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला शव, पुलिस कर रही छानबीन

Voice of Panipat

इस योजना से किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार की बचत, हरियाणा के कृषि मंत्री का दावा

Sahab Ram

Leave a Comment