Namo Bharat Train: हरियाणा प्रदेश के ट्रेन यात्रियों को जल्द ही नमो भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। रेलवे विभाग द्वारा शुरू की जा रही हरियाणा और राजस्थान के बीच नमो भारत ट्रेन की नई डीपीआर के तहत आने वाले दिनों में हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम और राजस्थान प्रदेश के नीमराना शहर के बीच प्रतिदिन हजारों ट्रेन यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग ने दिल्ली के सराय काले खां से गुरुग्राम होते हुए राजस्थान के नीमराना तक नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat train) चलाने की तैयारियों को तेज कर दिया है। यह ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से हरियाणा के गुरुग्राम होते हुए राजस्थान के नीमराना शहर तक का सफर तय करेगी।
गुरुग्राम शहर में नमो भारत ट्रेन के होंगे 17 स्टेशन
गुरुग्राम शहर की ट्रेन यात्रियों को नमो भारत ट्रेन से सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इस ट्रेन के गुरुग्राम शहर में 8 अंडरग्राउंड स्टेशन सहित 17 स्टेशन बनाने की योजना बनाई गई है। बता दें कि गुरुग्राम शहर में राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, साइबर सिटी, खेड़की दौला और मानेसर सहित 17 जगह पर स्टेशन विकसित किए जाएंगे।
हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली को जोड़ने वाली ‘नमो भारत ट्रेन’ योजना (Namo Bharat trance scheme) पर हजारों करोड रुपए खर्च होंगे। तीन राज्यों के बीच ट्रेन कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा 35,743 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार दिल्ली, गुरुग्राम और नीमराना के बीच शुरू होने जा रही नमो भारत ट्रेन की नई डीपीआर को हरियाणा सरकार द्वारा मिलने वाली मंजूरी अंतिम चरण में पहुंच गई है।
20 साल में 20 लाख तक पहुंच सकती है यात्रियों की संख्या
दिल्ली, गुरुग्राम और नीमराना के बीच शुरू होने जा रही नमो भारत ट्रेन में अगले 20 सालों में यात्रियों की संख्या लगभग 20 लाख तक पहुंच सकती है। एनसीईआरटी के सर्वे के अनुसार इस रूट पर 2031 तक ‘नमो भारत ट्रेन’ (Namo Bharat train) में यात्रियों की संख्या लगभग 12 लख रुपए तक पहुंच सकती है। वहीं अगले 20 सालों में यह बढ़कर 20 लाख तक पहुंचाने का अनुमान है। इस ट्रेन के शुरू होने से हरियाणा राजस्थान और दिल्ली के बीच रेलवे कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।

