September 25, 2026
Voice Of Panipat
BollywoodEntertainmentLatest News

Old Hindi Song: लता मंगेशकर के ‘कांटा लगा’ गाने ने 70 के दशक में मचा दी थी सनसनी, रीमिक्स वर्जन ने शेफाली को रातों-रात बना दिया था सुपरस्टार

Old Hindi Song: लता मंगेशकर के ‘कांटा लगा' गाने ने 70 के दशक में मचा दी थी सनसनी, रीमिक्स वर्जन ने शेफाली को रातों-रात बना दिया था सुपरस्टार

Lata Mangeshkar Old Hit Song: लता मंगेशकर के पुराने सुपरहिट हिंदी गाने ‘कांटा लगा’ को लोग आज भी भूले नहीं है। सवारको पीला लता दीदी की सुरीली आवाज में बने इस ब्लॉकबस्टर गाने 70 के दशक (70’s blockbuster old song) में जमकर बवाल मचाया था। हर किसी को नाचने पर मजबूर कर देने वाली इस गाने की बेहतरीन धुन आरडी बर्मन द्वारा तैयार की गई थी। इस गाने को 70 के दशक में रिलीज हुए सबसे बड़े हिट गानों (old hit song) में से एक माना जाता है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि कल्ट क्लासिकल गाने (Lata Mangeshkar cult classic song) देने के मामले में हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका लता मंगेशकर पांच दशक पहले ऐसा ब्लॉकबस्टर गाना दे देगी जो कई दशकों तक लोगों को थिरकनें पर मजबूर करता रहेगा।

पांच दशक पहले कांटा लगा गाने ने मचा दी थी सनसनी

हिंदी सिनेमा जगत में लता मंगेशकर ने यूं तो कई सुपर डुपर हिट गाने (Lata Mangeshkar superhit song) दिए हैं। लेकिन 1972 में आए ‘कांटा लगा’ गाने ने उस दौर में लोकप्रियता की परिभाषा को ही बदल कर रख दिया था। यह गाना 70 के दशक में हर किसी की जुबान पर छा गया था। आरडी बर्मन (RD Burman) के संगीत और लता दीदी की आवाज में बने इस गाने में आशा पारेख ने फेस एक्सप्रेशन और स्टाइलिश डांस के बल पर इसे ब्लॉकबस्टर गाना बना दिया था। प्रकाश मेहरा की “समाधि” फिल्म के लिए बने इस गाने में आशा पारेख (Asha Parekh)को स्टाइलिश डांस के लिए हिंदी सिनेमा के दशकों से दिल खोलकर तारीफें मिली थी।

‘कांटा लगा’ के रीमिक्स ने बना दिया था शेफाली जरीवाला को रातों-रात सुपरस्टार

लता मंगेशकर के ब्लॉकबस्टर हिंदी गाने ‘कांटा लगा’ गाने (Kanta Laga remix song) कई वर्षों तक हिंदी सिनेमा जगत पर राज किया। इसके बाद वर्ष 2000 में रिलीज हुए इस गाने के रीमिक्स वर्जन ने भी जमकर बवाल मचाया था। ‘कांटा लगा’ गाने के रीमिक्स वर्जन ने उसे समय कॉलेज में पढ़ने वाली एक आम लड़की शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। हालांकि इस गाने का वर्ष 2000 में कई लोगों ने विरोध भी किया था, फिर भी यह गाना वर्ष 2000 के सबसे सुपरहिट गानों (superhit remix song) में शुमार हो गया।

शेफाली जरीवाला को लोग कांटा गर्ल के नाम से लगे थे बुलाने

शेफाली वालों के लिए ‘कांटा लगा’ (Kanta Laga song) गाने का रीमिक्स वर्जन मील का पत्थर साबित हुआ। इस गाने में शेफाली जरीवाला के उम्दा स्टाइल को देखकर लोग उन्हें कांटा गर्ल के नाम से बुलाने लगे थे।


हालांकि, शेफाली आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन लोग आज भी उन्हें ‘कांटा लगा’ गाना देखकर खूब याद करते हैं। वर्ष 2000 में रिलीज हुए ‘कांटा लगा’ गाने को आवाज बॉलीवुड सिंगर शाश्वती फूकन ने दी थी। आज की Gen-Z पीढ़ी में आशा पारेख और शेफाली जरीवाला दोनों के ही ‘कांटा लगा’ गाने फेवरेट है।

Related posts

कम करना चाहते हैं वजन, तो आज ही करें इन 5 फलों को Diet से आउट

Voice of Panipat

गेम खेलने के लिए बेटी ने मागां फोन, गुस्से में आई मां, उसके बाद..

Voice of Panipat

डीजीसीए ने सभी भारतीय उड़ान कंपनियों का विशेष सुरक्षा ऑडिट शुरू किया

Voice of Panipat

Leave a Comment