September 25, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTHaryana

हरियाणा में एक के बाद एक दो बड़े हादसे, 14 लोगों की मौत

HARYANA ACCIDENT NEWS : हरियाणा में एक के बाद एक दो बड़े हादसों से दो जिलों के लोगों में मातम छा गया है। बता दे कि वीरवार सुबह तक़रीबन 8 बजे सिरसा में एक हादसा हुआ जिसमे 5 लोगों कि मोके पर मौत हो गई थी जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए थे जिनमे अब 3 और और घायलों के मरने कि खबर सामने आ रही है। बता दे कि वहीँ दूसरी तरफ वीरवार दोपहर को कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर गांव घराड़सी के पास एक बाद हादसा हुआ जिसमे चार महिलाओं सहित छह की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इनमें एक की उम्र डेढ़ साल तो दूसरे की सात वर्ष बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि गांव कराल माजरा से श्रद्धालुओं की भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली राजस्थान के बागड़ के लिए निकली थी।गांव करीब 1:30 बजे श्रद्धालु भजन और गीत गाते हुए गांव से रवाना हुए थे। गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर गांव घराड़सी के पास पहुंचते ही यह हादसा हो गया। हादसे में करीब 10 श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

सिरसा में अलसुबह हुआ था बड़ा हादसा

जानकारी के लिए बता दे कि ट्रैक्टर-ट्राली मालिक सुरेंद्र गुरुवार की सुबह छह बजे अपने गांव से 20 से 25 महिलाओं-पुरुषों को लेकर गांव गुड़िया खेड़ा आ रहा था। ये लोग नरमा चुगाई के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली के साथ ट्रक कि टक्कर हो गई जिसके बाद 5 लोगों कि मोके पर मौत हो गई। अब इस हादसे में मरने वालों कि संख्या 8 बताई जा रही है।

Related posts

HARYANA:- सभी महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 2100, बस इन्हें ही मिलेगा लाभ

Voice of Panipat

HARYANA मे अब नही चलेंगी गोरक्षकों की गुंडई, हर जिले मे होगा गोरक्षा संगठन का गठन

Voice of Panipat

फरीदाबाद मेडिकल कॉलेज: ड्यूटी में लापरवाही और बिजली चोरी के आरोप में 4 नर्सें सस्पेंड..!

Voice of Panipat

Leave a Comment