September 25, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

हरियाणा में अचानक बदला मौसम, मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए दिया बारिश का अलर्ट

HARYANA WEATHER UPDATE : PANIPAT NEWS: हरियाणा के मौसम में अभी अभी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश के 6 जिलों में आज बारिश का अर्लट जारी हुआ है। IMD के अनुसार प्रदेश में आज से एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिससे 29 सितम्बर तक बारिश के आसार जताये जा रहे है।

पानीपत समेत 6 जिलों में बारिश के आसार

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज पूर्वी इलाकों में पानीपत, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, पलवल और फरीदाबाद में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा बाकि आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।

हरियाणा में अगले 4 दिन रहेगा मज़म खराब

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार हरियाणा में नया सिस्टम एक्टिव हो गया है। जिसका असर 4 दिन तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते बारिश के आसार है , जिसका सबसे ज्यादा असर अंबाला और पंचकूला जिलों में देखने को मिलेगा।

वहीँ 27 और 28 सितंबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में बारिश के आसार नजर आ रहे है।

HAU ने दिया ये अपडेट

HAU वेगनिक के अनुसार राजस्थान के ऊपर प्रतिचक्रवात ( Anticyclone) बनने और पश्चिमी गर्म हवाओं के चलने से मानसून की वापसी की परिस्थितियां बन रही है। वहीँ उत्तरी जिलों अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र आदि में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Related posts

हरियाणा के किसानों को अब दिन के समय में मिलेगी ट्यूबवेलों पर बिजली

Voice of Panipat

कपड़ा व्यापारी ने दो भाइयों संग किशोरी से किया दुष्कर्म, पढिए पूरा मामला.

Voice of Panipat

PANIPAT:- गोदाम से घर लोट रहे युवक से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment