Haryana News: हरियाणा प्रदेश में खरीफ की फसलों की सर्वे के लिए प्रदेश सरकार ने कमर कस ली है। प्रदेश में इस बार पटवारी छुट्टी के दिन भी काम करेंगे। इस बार प्रदेश में खरीफ की फसल के सर्वे का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा। प्रदेश सरकार इस बार खरीफ की फसलों की सर्वे हेतु एक साथ एक साथ 4000 पटवारियों को मैदान में उतारेगी। बता दें कि हरियाणा प्रदेश में 19 लाख एकड़ से अधिक खरीफ फसलों की वेरीफिकेशन के लिए प्रदेशभर में 4 हजार पटवारियों के साथ कृषि विभाग के कर्मचारी भी दिन रात कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।
तीन दिनों में मिसमैच फसलों का सर्वे करने के निर्देश हुए जारी
हरियाणा सरकार द्वारा इस बार खरीफ की फसलों का सर्वे युद्ध स्तर पर कराने की तैयारी चल रही है। सरकार द्वारा खरीप की फसलों के सर्वे को लेकर पटवारियों को तीन दिनों में मिसमैच फसलों का सर्वे कराने के आदेश जारी किए गए हैं। खरीफ की फसलों का यह सर्वे DCS के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा सर्वे के कार्य हेतु निजी सर्वेयर भी लगाए जाएंगे। सरकार द्वारा अधिकारियों को खरीफ की फसल के सर्वे का काम जल्द से जल्द करने के आदेश जारी किए गए हैं।
शनिवार और रविवार को भी पटवारी करेंगे काम
किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए पटवारी प्रदेश में इस बार छुट्टी के दिन भी काम करेंगे। यह जानकारी दी रेवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष जयवीर चहल द्वारा दी गई है। दी रेवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव सन्नी दहिया ने बताया कि पटवारी इस बार आगामी शनिवार व रविवार को छुट्टी के दिन भी कार्य करेंगे। छुट्टी के दिन काम करने के पीछे मुख्य वजह किसानों को मंडियों में फसल को बेचने में आने वाली दिक्कत-परेशानियों को दूर करना है। न हो। खरीफ की फसलों के सर्वे को लेकर मंगलवार को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री नागर और कृषि मंत्री द्वारा चंडीगढ़ में विभागों के अफसरों के साथ मंथन किया गया।

