September 23, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

कृषि योग्य भूमि ठेके पर लेने का मौका, इस दिन होगी खुली बोली

कृषि योग्य भूमि ठेके पर लेने का मौका

agricultural land Bidding : अगर आप खेती करने के लिए जमीन की तलाश कर रहे है तो यह आपके लिए मौका है। प्रशासन की तरफ से 28 एकड़ जमीन को ठेके पर देने के लिए खुली बोली की जाएगी। हालांकि इसमें शर्त रखी गई है कि इस जमीन को केवल छह माह के लिए ठेके पर दिया जाएगा, इसके बाद दोबारा से बोली की जाएगी।

आपको बता दे कि यह 28 एकड़ जमीन रोहतक जिले के गांव बनियानी में है। यह जमीन प्रशासन के अधीन होने के कारण इसका डीसी के माध्यम से बोली करवाई जाती है।

रोहतक के डीसी सतबीर सिंह ने बताया कि जिला के गांव बनियानी में स्थित शिव मंदिर की लगभग 28 एकड़ कृषि योग्य भूमि को छह माह की अवधि के लिए कृषि कार्य के लिए ठेके पर देने के लिए बोली आयोजित की जाएगी।

इस दिन होगी जमीन की बोली

डीसी सतबीर सिंह ने बताया कि गांव बनियानी के शिव मंदिर की 28 एकड़ जमीन की बोली 28 सितंबर 2026 को प्रात: 11 बजे गांव बनियानी स्थित शिव मंदिर परिसर में होगी। इच्छुक बोलीदाता बोली में भाग ले सकते हैं।

डीसी ने बताया कि बोलीदाता को बोली देने से पहले 50 हजार रुपये की धरोहर राशि नकद मौके पर अनुविभागीय अधिकारी (पंचायत) रोहतक के पास जमा करवानी होगी। सफल बोलीदाता को बोली की कुल शेष राशि भी मौके पर ही संबंधित अधिकारी के पास जमा करवानी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बोली की सभी शर्तें मौके पर ही पढक़र सुनाई जाएंगी तथा उन्हीं के अनुसार बोली प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।

Related posts

हरियाणा BJP के सभी विधायकों और सांसदों को सुनाई जाएगी गृहमंत्री अमित शाह की स्पीच

Voice of Panipat

यंग और खूबसूरत दिखना है तो अपनाएं फेशियल योगा, जानें इसे करने का सही तरीका

Voice of Panipat

पानीपत के ITI में CM फ्लाइंग की रेड

Voice of Panipat

Leave a Comment