September 23, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के इस महिला कालेज का भवन बनेगा चकाचक, सरकार ने 10 करोड़ रुपये किए मंजूर

हरियाणा के इस महिला कालेज का भवन बनेगा चकाचक

new college Construction : हरियाणा सरकार द्वारा घोषित किए गए नए कालेजों की भवन को लेकर प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। फिलहाल कई कालेज घोषित हो चुके है, लेकिन उनकी कक्षाएं स्कूल या दूसरे भवनों में लग रही है, लेकिन सरकार ने अब प्रत्येक कालेज का भवन बनाएगी। इसकी कड़ी में घरौंडा के बस्ताड़ा स्थित महिला कॉलेज का नया भवन चकाचक बनने वाला है।

यह कालेज हरियाणा विधानसभा के स्पीकर एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण के विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस महिला कालेज के लिए हरियाणा सरकार ने 10 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इससे घरौंडा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि बेटियों को पढ़ाकर ही किसी समाज को तरक्की के रास्ते पर ला सकते है। इसके लिए बेटियों को शिक्षा के लिए उचित वातावरण देना होगा। हरियाणा सरकार की भी यही प्राथमिकता है। इससे क्षेत्र की बेटियों और उनके अभिभावकों को भी सुविधा होगी तथा उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज जाने की आवश्यकता कम होगी।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी प्रभावी रूप से आगे बढ़ सकता है, जब बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के पर्याप्त अवसर मिलें। उच्च शिक्षा प्राप्त कर क्षेत्र की बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी तथा प्रशासनिक, शैक्षणिक, तकनीकी एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाएंगी।

बेटियों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार

कॉलेज भवन के निर्माण कार्य के लिए राशि मंजूर होने से घरौंडा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों और छात्राओं के अभिभावकों ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का आभार व्यक्त किया।

कालेज की लड़कियां आईटीआई में लगा रही कक्षाएं

हरियाणा सरकार द्वारा बस्ताड़ा में महिला कालेज की घोषणा की थी। जहां पर कक्षाएं तो शुरू कर दी, लेकिन भवन नहीं बन पाया था। इसके कारण कालेज की छात्राएं आईटीआई के भवन में ही कक्षाएं लगाती है। करीब 10 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि से निर्माण कार्य पूरा होने के बाद छात्राओं को अपने कॉलेज भवन में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Related posts

Haryana के बुजुर्गो के लिए खुशखबरी, 2 दिन मे आएंगी रुकी हुई पेंशन

Voice of Panipat

माता-पिता व बेटे की आत्महत्या के बाद सुसाइड नोट आया सामने, पढिए खबर

Voice of Panipat

Haryana: अब आप ऐसे भर सकते है अपना चालान, नही खाने होगे धक्के

Voice of Panipat

Leave a Comment