September 22, 2026
Voice Of Panipat
India News

अब मिलेगा बिना डेटा वाला रिचार्ज प्लान, TRAI ने टेलिकॉम कंपनियों पर दिखाई सख्ती

अब मिलेगा बिना डेटा वाला रिचार्ज प्लान, TRAI ने टेलिकॉम कंपनियों पर दिखाई सख्ती

TRAI new rules : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI के नए नियम से मोबाइल प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा होने वाला है। TRAI की नई गाइडलाइन के अनुसार अब टेलीकॉम ऑपरेटरों को उपभोक्ताओं को बिना डाला वाला रिचार्ज प्लान देना पड़ेगा।

इस नियम का सबसे ज्यादा फायदा कीपैड वाला फोन का प्रयोग करने वाले व एक ही मोबाइल दो सिम का प्रयोग करने वाले लाखों लोगों को मिलने वाला है। फिलहाल टेलीकॉप कंपनियों द्वारा बिना डाटा के प्लान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में लोगों को मजबूर होकर डाटा के साथ महंगा प्लान खरीदना पड़ रहा है। TRAI ने टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए नए नियम तय किए है। नए नियम के तहत अब टेलीकॉप ऑपरेटर को छोटे वैलिडिटी वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) भी जारी करने होंगे।

जिसमें उपभोक्ता को केवल कॉल व SMS करने की सुविधा होनी चाहिए। यह वाउचर 30 दिन की वैलिडिटी होने चाहिए। उपभोक्ताओं की डिमांड पर TRAI ने इसे गंभीरता से लिया है और नियमों का जल्द से जल्द पालन करने के आदेश दिए है। अगर कोई टेलीकॉम कंपनी इसका पालन नहीं करती तो TRAI द्वारा उनके खिलाफ सख्ती की जाएगी।

Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026 के तहत टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले STV उपलब्ध कराने होंगे।

TRAI ने बताया कि अभी सिर्फ वॉयस और SMS वाले रिचार्ज प्लान कम उपलब्ध हैं। साथ ही, ऐसे ज्यादातर प्लान लंबी वैलिडिटी वाले होते हैं। नए नियमों का मकसद ग्राहकों को कम अवधि वाले और अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज चुनने के ज्यादा विकल्प देना है।

TRAI ने यह नए बदलाव इस साल की शुरुआत में हुई बातचीत की प्रक्रिया के बाद किए गए है। रेगुलेटर ने 2024 में टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशंस में 12वें संशोधन के लागू होने के बाद, सिर्फ वॉयस और SMS वाले STV में कमियों को देखते हुए 7 अप्रैल, 2026 को 13वें संशोधन के नियमों का ड्राफ्ट जारी किया था।

Related posts

सील होगा आगरा का पारस हॉस्पिटल, जानिए क्यो

Voice of Panipat

दक्षिण रेलवे में 2860 पदों पर निकली भर्ती

Voice of Panipat

Adhaar Card Update करवाने के लिए एक्ट्रा चार्ज मांग रहे हैं कर्मचारी, यहां करें शिकायत, तुरंत होगा एक्शन

Voice of Panipat

Leave a Comment