34.1 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
India News

जबलपुर-भोपाल ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को मिली मंजूरी, दोनों शहरों के बीच 3 घंटे में होगा अब सफर पूरा

MP NEWS

Jabalpur-Bhopal Greenfield Corridor: मध्य प्रदेश राज्य के लोगों को सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा बड़ी सौगात दी गई है। प्रदेश की राजधानी भोपाल और जबलपुर के बीच बनने जा रहे ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को सरकार द्वारा मंजूरी रहती है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस ग्रीनफील्ड कॉरिडोर परियोजना धरातल पर शुरू करने हेतु विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि वर्तमान में सड़क के रास्ते भोपाल से जबलपुर के बीच की दूरी 320 किलोमीटर है, जो नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर (Jabalpur Bhopal Greenfield corridor) के बनने के बाद घटकर 255 किलोमीटर रह जाएगी। यानी इन दोनों बड़े शहरों के बीच नए ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के बनने के बाद 65 किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी। जिससे वाहन चालकों का सफर तो आसान होगा ही होगा साथ ही साथ यात्रा में भी सुविधा होगी।

नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से वाहन चालक मात्र 3 घंटे में तय कर सकेंगे दोनों शहरों के बीच का सफर

भोपाल और जबलपुर शहर के बीच बनने जा रहे नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (Jabalpur Bhopal Greenfield corridor) का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद वाहन चालक दोनों शहरों के बीच की दूरी मात्र 3 घंटे में तय कर सकेंगे। इस ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण से वाहन चालकों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। वहीं दूसरी ओर यह हाईवे प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न करने का काम करेगा।

इस हाइवे के निर्माण को कई छोटे बड़े शहरों के लिए औद्योगिक विकास के रूप में भी काफी अहम माना जा रहा है। भोपाल और जबलपुर के साथ यह हाईवे प्रदेश के कई दूसरे शहरों की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा। सरकार द्वारा इस हाईवे के निर्माण हेतु हजारों करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी। यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजधानी के बीच कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा।

Related posts

BHIM AAP दे रहा कुल 750 रुपये का कैशबैक , जानिए कैसे कर सकते हैं CLAIM

Voice of Panipat

जारी हुआ एनटीए का परीक्षा कार्यक्रम, JEE मेन 24 जनवरी से, ये हैं NEET/CUET की तारीखें

Voice of Panipat

PANIPAT:- चार महिला नशा तस्कर गिरफ्तार; 27 किलो गांजा बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment