34.1 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, 29 सितंबर को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर डालेंगे पड़ाव

haryana

Haryana News: हरियाणा प्रदेश रिटायर्ड कर्मचारियों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अपनी मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के जींद जिले में 29 सितंबर को पड़ाव डालने का ऐलान किया गया है। बता दें कि शिव कॉलोनी में स्थित अक्षर भवन में रविवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी जींद की बैठक जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव राजकुमार श्योकंद ने किया। इसमें सभी ब्लॉकों के प्रधान, सचिव और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों सहित राज्य कमेटी के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

एक दिन का रहेगा विरोध प्रदर्शन

बैठक के बाद जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्ज फेडरेशन के आह्वान पर आगामी 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से 30 सितंबर सुबह 10 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित डीसी कार्यालय पर 24 घंटे का पड़ाव डाला जाएगा। इस प्रदर्शन में जिलेभर से सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारी भाग लेंगे। राज्य के संयुक्त सचिव छज्जूराम नैन ने बताया कि पड़ाव का मुख्य उद्देश्य 12 सूत्रीय मांगों को मनवाना है।

सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा इन मांगों को लेकर किया जा रहा है प्रदर्शन

सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की प्रमुख मांगों में पेंशन अधिनियम 2025 को वापस लेना, आठवें वेतन आयोग की शर्तों का पुनरीक्षण, 50 प्रतिशत डीए/डीआर (DA) का पेंशन में विलय, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, 18 महीने के लंबित डीए का ब्याज सहित भुगतान और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलवे व हवाई यात्रा में रियायतें बहाल करना शामिल हैं। इसके अलावा कम्यूटेशन की अवधि 10 वर्ष 8 माह करने और पेंशन समानता लागू करने की मांग भी उठाई जा रही है।

जिला सचिव राजकुमार श्योकंद ने जानकारी दी कि पड़ाव के बाद आगामी 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्तर की विशाल रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें जींद जिले से भारी संख्या में पेंशनर्ज हिस्सा लेंगे। बैठक में दरियाव सिंह पटवारी, नफेसिंह पटवारी, मास्टर सतबीर सिंह, आजाद पांचाल सहित कई वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी की मौत, डॉक्टरों ने बताया मौत का ये कारण

Sahab Ram

पानीपत में भैंस का# टते हुए 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

अंतरराष्‍ट्रीय गीता जयंती महोत्‍सव के लिए पानीपत से आज चलेंगी स्‍पेशल बसें

Voice of Panipat

Leave a Comment