33.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी की मौत, डॉक्टरों ने बताया मौत का ये कारण

हरियाणा में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई। यहां जींद में कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल उर्फ चेतन की अचानक तबीयत बिगड़ी। परिजन मोहित को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चोट लगने के बाद हुआ था ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार जींद के नंदगढ़ गांव निवासी 27 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी मोहित को पिछले दिनों चोट लगी थी। जिसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ। परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद वह रिकवरी कर रहे थे और दोबारा मैदान पर लौटने के लिए अभ्यास शुरू कर चुके थे।

डॉक्टर ने बताया मौत का कारण

लेकिन 19 अगस्त की सुबह अचानक मोहित की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मोहित की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। मोहित की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

10 साल की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू किया

मोहित अपनी शानदार रेडिंग के लिए पहचाने जाते थे। वह दर्जनों बार बेस्ट रेडर रह चुके थे।   मोहित ने करीब 10 साल की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू किया था। उन्होनें अपने शानदार प्रदर्शन से कई इनाम अपने नाम किए। देश में ही नहीं बल्कि दुबई, कनाडा और इंग्लैंड में कबड्डी में भी कई ट्रॉफियां जीतीं।

Related posts

हरियाणा में बिजली विभाग का लाइनमैन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, इस एवज में मांगे थे 30 हजार रूपये

Sahab Ram

सुर्खियां बटोर रहा है हरियाणा का समाधा मंदिर, सालों से हवा में लटका बरगद का पेड़ बना रहस्य

Sahab Ram

समालखा में पिता-पुत्र पर हमला, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

Voice of Panipat