34.1 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
India News

रेलवे ने दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी, इस रुट पर दौड़ेगी 130 किमी की रफ्तार से

रेलवे ने दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी, इस रुट पर दौड़ेगी 130 किमी की रफ्तार से

Vande Bharat Sleeper Train : दीपावली पर्व से पहले रेलवे विभाग यात्रियों को दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात देना वाला है। यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर वाराणसी के बीच में चलेगी। रेलवे विभाग द्वारा इस ट्रेन को चलाने के समय का पूरा शेड्यूल तैयार कर लिया है।

नई दिल्ली से वाराणसी का ट्रेन मार्ग लगभग 775 किलोमीटर है, लेकिन इस ट्रेन के चलने के बाद यात्रियों को लगभग आठ घंटे में इस सफर को तय कर लेंगे। रेलवे विभाग ने दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का समयसारणी भी ऐसी तैयार की है कि यात्रियों की समय की बचत हो सके। इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का दोनों ही तरफ से रात का समय निर्धारित किया गया है।

जहां पर सुबह 5 बजे अगले स्टेशन पर पहुंचा देगी और यात्री आराम से अपना काम काज या पूजा कर सकेंगे। आपको बता दे कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से कामाख्या रेल मार्ग पर चलाई गई थी। इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। ऐसे में रेलवे विभाग ने अब दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलाने का फैसला लिया है।

वाराणसी से नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की टाइमिंग?

रेलवे विभाग की तरफ से वाराणसी से नई दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की टाइमिंग को निधारित कर लिया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन वाराणसी कैंट से रात 9.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह करीब 5 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी। ऐसे में 8 घंटे में अपना सफर तय कर लेगी।

नई दिल्ली से वापसी वाराणसी जाने की बात की जाए तो नई दिल्ली से रात 9.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ऐसे में यात्री सोकर अपना सफर तय कर सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कितना होगा किराया?

रिपोर्ट्स की माने तो वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का किराया राजधानी या तेजस एक्सप्रेस के मुकाबले थोड़ा अधिक हो सकता है, जो सामान्य लगभग 960 रुपये थ्री-टियर एसी से शुरू होकर उच्च कैटेगरी (फर्स्ट एसी) में अधिक तक जाने की संभावना है। हालांकि रेलवे विभाग द्वारा इसका किराया निर्धारित नहीं किया गया है।

दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बसे चलेगी ये ट्रेन

रेलवे विभाग द्वारा नई दिल्ली से वाराणसी के वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं जारी की है। मीडिया रिपोर्ट में अनुमान है कि दीपावली पर्व पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग इसको पहले ही चला देगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की कुल क्षमता 800 यात्रियों की होगी। ट्रेन में 11 थ्री एसी, 4 टू एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल हो सकते हैं।

Related posts

HARYANA में IAS बराड़ दंपती की बदली जिम्मेदारी

Voice of Panipat

सफर हुआ महंगा, लाडोवाल में 15 तो करनाल में 10 रुपए अधिक चुकाना पड़ेगा टोल टैक्स

Voice of Panipat

दूसरे दिन GOLD के साथ हुई भारत की शुरुआत, जानें अब तक देश को कितने MEDALS मिले

Voice of Panipat

Leave a Comment