Government Security Bond : रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को मिली राशि को निवेश करने की असमंजस बनी रहती है, क्योंकि गलत जगह पर पूंजी निवेश होने पर जोखिम उठाना पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसे सरकारी बांड के बारे में जानकारी देते है जहां पर रिटर्न भी बेहतर मिलेगा और जोखिम भी कम रहेगा।
भारत सरकार की तरफ से रिटायरमेंट के बाद अपनी पूंजी को निवेश करने के लिए जी-सेक यानी गर्वमेंट सिक्योरिटी बॉन्ड चलाया हुआ है। जहां पर इस बांड में निवेश करने वाले लोगों को बेहतर रिटर्न की उम्मीद रहती है। ऐसे में यह सरकारी बांड कर्मचारियों को अपनी तरफ लुभा रहा है। इस सरकारी बॉन्ड को आप आरबीआई के रिटेल डायरेक्ट प्लेटफॉर्म से सीधे खरीद सकते हैं।
क्या है गर्वमेंट सिक्योरिटी बॉन्ड
निवेश के रूप में आप सरकार को पैसा उधार देते हैं। बदले में ब्याज मिलता है। फिलहाल 10 साल वाले इस सरकारी बॉन्ड का अनुमानित सालाना रिटर्न 7 प्रतिशत से ज्यादा है। दस साल के रिकार्ड को देखकर लोग इस गर्वमेंट सिक्योरिटी बॉन्ड में निवेश कर रहे है।
बुजुर्गों को क्या फायदा
इसमें कॉरपोरेट बॉन्ड जैसा जोखिम नहीं होता, क्योंकि यह सरकार की प्रतिभूति है। आरबीआई रिटेल डायरेक्ट के जरिए छोटे निवेशक भी खरीद सकते हैं। जहां पर सरकार की तरफ से इस गर्वमेंट सिक्योरिटी बॉन्ड की नियम खुलकर लोगों के सामने पेश किया हुआ है और इसमें यह डर नहीं रहता कि कुछ नियमों को छुपाया नहीं गया है।
गर्वमेंट सिक्योरिटी बॉन्ड का निवेश का गणित
अगर आप गर्वमेंट सिक्योरिटी बॉन्ड में 1 लाख रु. निवेश करते हैं तो मौजूदा दर से 7,060 रुपए सालाना रिटर्न बनता है। जोकि फिलहाल जहां पर लोगों को अच्छा रिटर्न दे रहा है। पिछले दस साल से इसमें काफी अच्छा मुनाफा निवेशकों को दे चुका है।
गर्वमेंट सिक्योरिटी बॉन्ड कैसे खरीदें
गर्वमेंट सिक्योरिटी बॉन्ड में निवेश करना बड़ा ही आसान है। इसके लिए RBI रिटेल डायरेक्ट पर गिल्ट अकाउंट मुफ्त में खोल ले। इसके बाद यहां से इस गर्वमेंट सिक्योरिटी बॉन्ड को खरीद सकते हैं।

