Army Women Military Police Recruitment : हरियाणा सहित चार राज्यों की महिलाओं को सेना पुलिस में भर्ती होने का मौका मिला है। यह भर्ती 28 से 29 अक्टूबर 2026 को खड्गा स्पोट्र्स स्टेडियम अंबाला कैंट में आयोजित की जाएगी। आर्मी भर्ती कार्यालय अम्बाला छावनी के भर्ती निदेशक ने बताया कि 28 से 29 अक्टूबर 2026 को खड्गा स्पोट्र्स स्टेडियम अंबाला कैंट में अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
इस चरण में महिला सेना पुलिस भर्ती के लिए फिजिकल एवं मेडिकल का आयोजन किया जाएगा। हालांकि इस भर्ती में वहीं महिला भाग ले सकती है जो प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शार्टलिस्ट हुई थी। इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ एवं दिल्ली की महिला अभ्यार्थी भाग ले सकती हैं।
हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती में केवल प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शार्ट लिस्ट अभ्यार्थी ही भाग ले सकते है। दूसरे चरण में होने वाली फिजिकल व मेडिकल के लिए सेना भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपनी लॉगिन आईडी से अपना एडमिट कार्ड चेक करते रहे।
अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि एडमिट कार्ड जारी हेने के बाद उस में दिए गए निर्देशों का पालन करें। यदि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वे अपने सेना भर्ती कार्यालय में प्रात: 1000 बजे से दोपहर 1400 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं ताकि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके।

