33.7 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Kal Ka Mousam : हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? जानें कहाँ कहाँ होगी बारिश

Kal Ka Mousam हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम जानें कहाँ कहाँ होगी बारिश

देश में मानसून की वापसी के साथ देश के 18 राज्यों में तुफानी बारिश होने वाली है। मौसम विभाग की तरफ से अलग-अलग राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। कल यानी 20 सितंबर को यूपी, बिहार, हरियाणा सहित 18 राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पहाड़ी क्षेत्र की बात की जाए तो वहां पर तेज बारिश के साथ लैंडस्लाइड हो सकता है। पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चल रही तुफानी हवाओं के साथ मैदानी क्षेत्र में मौसम बदलने वाला है। 24 घंटों के दौरान उत्तरी गुजरात और उसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिचरण बना हुआ है। वहीं पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय ओडिशा और झारखंड में भी चक्रवातीयपरिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों में निम्न दबाव बनने के कारण उसकी तरफ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में 20 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्यों में क्या मौसम रहने वाला है आइए इसके बारे में जानकारी देते हैं।

देश के इन 18 राज्यों में होगी तुफानी बारिश

मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार 20 सितंबर को देश के 18 राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। इसमें उत्तरप्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, असम और तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की चेतावनी जारी की है। जहां पर हवा के साथ तेज बारिश हो सकती है।

दिल्ली में कल मौसम तेज बारिश की चेतावनी

दिल्ली व एनसीआर के क्षेत्र में 20 सितंबर को अचानक ही मौसम बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इस दौरान भारी बारिश व तेज हवा की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली व एनसीआर के क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ऐसे में दिल्ली में कल बारिश की संभावना है।

यूपी में कल मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से यूपी में 20-21 सितंबर को तेज बारिश व तेज हवा की चेतावनी जारी की है। इसमें मौसम विभाग के अनुसार यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, अलीगढ़, हरदोई, रायबरेली, महामाया नगर, हरदोई, इटावा, उन्नाव, हमीरपुर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, अयोध्या और प्रयागराज तुफानी बारिश की अलर्ट जारी किया है।

बिहार में कल मौसम बदलेगा

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 20 सितंबर को तुफान के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार बिहार के जहानाबाद, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर,मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय और बेगूसराय तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में कल का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने झारखंड में 20 से 22 सितंबर तक मौसम करवट लेने का अलर्ट जारी किया है। इन दिनों में तेज हवा के सथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें झारखंड के जिले देवघर, जमशेदपुर, रांची, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, चतरा, पलामू, दुमका, पलामू, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार और पूर्वी सिंहभूम में तेज बारिश की चेतावनी जारकी है।

उत्तराखंड में कल का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 20 व 21 सितंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। जहां पर उत्तराखंड के बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, उत्तर काशी और चमोली जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।

हिमाचल में कल का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने हिमाचल में भी 20 सितंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू और सोलन में लगभग 50 किलोमीटर तेज रफ्तार की हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर में कल का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में 20 सितंबर को तुफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर के जिले अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, बारामूला, मिरपुर, किश्तवाड़, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां, दक्षिण दिनाजपुर और राजौरी में 60 किलोमीटर की रफ्तार हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब में कल का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने पंजाब में भी तेज तुफान के साथ 20 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी की जारी की है। इसमें चंडीगढ़, मनसा, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, अमृतसर, जालंधर, मलेरकोटला, पठानकोट और कपूरथला में 55 किलोमीटर की रफ्तार के साथ हवा चलने के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में कल का मौसम रहेगा मौसम

राजस्थान में 20 सितंबर को तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के जिले जैसलमेर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चुरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर में लगभग 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने व भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में कल का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 20 सितंबर को तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, छतरपुर, दमोह, उमरिया, सिंगरौली, शिवपुरी, सागर, कटनी, बेतुल, खांडवा, इंदौर, सागर, होशंगाबाद, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, इंदौर, उज्जैन और देवास में तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में कल का कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में 20 सितंबर को तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिले बलरामपुर, सरगुजां, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद में 65 किलोमीटर की तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ओडिशा में कल का कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में 20 सितंबर को मौसम अचानक ही करवट लेने वाला है। जहां पर 60 किलोमीटर की तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें भद्रक, जाजपुर, क्योंझर, बलांगिर, नौपाड़ा, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, मयूरभंज, पुरी और बालासोर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Related posts

हरियाणा में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इस दिन होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

हरियाणा के इन 12 जिलों में होगी बारिश, देखें आज कैसा रहेगा मौसम ?

Sahab Ram

Haryana Weather: हरियाणा में आज कहां- कहां होगी बारिश ? देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Sahab Ram

Leave a Comment