33.2 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
INFORMATIVE

खुल गया नौकरियों का पिटारा! छह माह में सरकार देगी एक लाख नौकरी

खुल गया नौकरियों का पिटारा! छह माह में सरकार देगी एक लाख नौकरी

Government Job : देश के कई राज्यो में चुनावी माहौल के साथ ही युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुल गया है। जहां पर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार हजारों नौकरी देने का दावा कर रही है, वहीं उत्तप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावे ने युवाओं के चेहरे की चमक को बढ़ा दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले छह माह में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का दावा किया है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (उप्रपीएससी) और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (उप्रएसएससी) के 818 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नौकरी ही नौकरी दिखाई देने वाली है।

उन्होंने कहा कि साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने नौ लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। आने वाले समय में यह सिलसिला जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली अखिलेश यादव सरकार ने वर्ष 2017 से पहले जिन लोगों ने नियुक्ति पत्रों के वितरण में गड़बड़ी की थी, उनसे कहना चाहता हूं कि नोट कर लें, आज से फिर नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे हैं और अगले छह महीने के अंदर एक लाख से अधिक युवाओं को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी देंगे। विपक्ष गिनती करें, हम नौकरी देते जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा नौकरियों के नाम युवाओं के साथ धोखा किया। जहां पर ईमानदारी की बजाए अपने चेहेतों को नौकरी दी जाती थी, लेकिन इस सरकार ने नौकरी को पारदर्शी बना दिया है। पहले जहां युवा नौकरी नहीं मिलने के कारण उत्तरप्रदेश से पलायन करते थे और रोजगार के सिलसिले में बाहर जाते थे। अब योग्य युवाओं को यहीं पर नौकरी का अवसर प्राप्त हो रहे है। अगले छह माह में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का काम करेंगे।

Related posts

टॉप-10 कंपनियों की मार्केट वैल्यू में ₹2.51 लाख करोड़ का उछाल, बजाज फाइनेंस सबसे बड़ा गेनर

Voice of Panipat

सावन और कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर निगम की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Voice of Panipat

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा ! अब तय समय में होगा हर सरकारी काम!

Voice of Panipat

Leave a Comment