34.3 C
Panipat
September 18, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

करोड़ों रुपए की लागत से बनेगा हिसार बाईपास, एनएच 52 से कनेक्टिविटी होगी बेहतर

करोड़ों रुपए की लागत से बनेगा हिसार बाईपास, एनएच 52 से कनेक्टिविटी होगी बेहतर

New Bypass Hisar: हरियाणा सरकार से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के हिसार शहर में बनने जा रहे नए बाईपास की परियोजना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के हिसार शहर मे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana CM) द्वारा स्वीकृत परियोजना के तहत करोड रुपए की लागत से बनने जा रहे नए बाईपास को रोजगार की दृष्टि से भी काफी एम माना जा रहा है।

इस बाईपास के निर्माण से हिसार शहर पर ट्रैफिक का लोड तो काम होगा ही होगा, साथ ही साथ वाहन चालकों का सफर भी आसान हो जाएगा। हिसार शहर में बनने जा रहे नए बाईपास (new bypass Hisar) को औद्योगिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है। इस बाईपास के निर्माण से शहर के आसपास लगती दर्जनों गांवों के रहवासियों को भी लाभ मिलेगा।

राजस्थान और दिल्ली की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हाल ही में प्रदेश के पांच शहरों हिसार, कुरुक्षेत्र, नारनौल, जींद और सोहना-पलवल कॉरिडोर में बाईपास बनाने की परियोजना को हरी झंडी दी गई है। इसी परियोजना के तहत हिसार शहर में नए बाईपास के निर्माण हेतु मंजूरी दी गई है। हिसार में बनने जा रहे नए बाईपास से नेशनल हाईवे 52 (NH 52) से कनेक्टिविटी पहले से बेहतर हो जाएगी।

यह बाईपास हिसार-राजगढ़ रोड को हिसार-दिल्ली और हिसार-कैथल से जोड़ने का काम करेगा। वहीं दूसरी तरफ शहर के आसपास लगता दर्जनों गांवों के किसानों की जमीनों के भाव में भी तेजी आएगी। हिसार शहर में औद्योगिक विकास की दृष्टि से भी इस बाईपास को काफी है माना जा रहा है।

इस बाईपास के निर्माण से राजस्थान से दिल्ली जाने वाले ट्रक चालकों का सफर भी आसान हो जाएगा। बता दें कि पिछले काफी समय से हिसार शहर के रहवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा नए बाईपास की मांग की जा रही थी। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा अब इस बाईपास के निर्माण की मंजूरी दे दी गई है।

Related posts

पानीपत में किशोरी हुई लापता

Voice of Panipat

Zepto डिलीवरी बॉय की सड़क हादसे में मौ#त…3 घंटे चला हंगामा !

Voice of Panipat

अगर आपका भी बंद हो गया है PPF अकाउंट, तो इन तरीकों से कर सकते हैं दोबारा शुरू

Voice of Panipat

Leave a Comment