September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

हरियाणा के जींद में रजिस्ट्री पर लगी रोक…अवैध कॉलोनी पर ताबड़तोड कार्रवाई

Haryana News : हरियाणा के जींद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला नगर योजनाकार मनीष दहिया ने जींद शहरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है साथ ही उन्होंने निर्देश जारी किये है की अनधिकृत कॉलोनियों रजिस्ट्री नहीं होगी। इसके पीछे उन्होंने ख़ास तर्क भी दिया है।

गांव जलालपुरा खुर्द में नहीं होगी रजिस्ट्री

अधिक जानकारी के लिए बता दे की जिला नगर योजनाकार ने बताया कि गांव जलालपुरा खुर्द के खसरा नंबर 49/1, 2, 3/1, 8//2/1, 8/2/2, 9,10 मिन व 12/1 में प्लॉट या छोटे भूमि खंडों के रूप में किसी भी तरह की रजिस्ट्री, एग्रीमेंट टू सेल, फूल पेमेंट एग्रीमेंट या पावर ऑफ अटार्नी करने से फिलहाल मना किया गया है।

ये थी वजह

अधिक जानकारी के लिए बता दे की उन्होंने बताया कि गांव जलालपुरा खुर्द राजस्व क्षेत्र में बिना लाइसेंस, सीएलयू और विभागीय अनुमति के कालोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है।

इस मामले में विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

लोगों से की अपील

इस मामले के चलते उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्लॉट या जमीन की खरीद-फरोख्त करने से पहले संबंधित विभाग से उसकी पूरी जानकारी जरूर लें, ताकि बाद में किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related posts

Haryana: हरियाणा में कांवड़ियों की भीड़ पर फायरिंग, पति-पत्नी और 12 वर्षीय बेटी घायल

Sahab Ram

टोल प्लाजा खुलते ही हरियाणा और पंजाब में बढ़ेंगी टोल की दरें, जानें क्‍या होंगे नए रेट

Voice of Panipat

मुख्यमंत्री ने पेश किया बजट, नही है कोई नया टैक्स, बढ़ी बुढ़ापा पेंशन, पढ़िए किसे क्या मिला

Voice of Panipat

Leave a Comment