September 16, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 10 करोड़ की लागत से बनेगा भगवान श्री गणेश का भव्य मंदिर

हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भिवानी के सिवानी शहर के संजीवनी आश्रम में 10 करोड़ रुपए की लागत से भगवान श्री गणेश का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। आज गणेश महोत्सव के शुभ अवसर पर पूरे विधि-विधान के साथ इस मंदिर निर्माण की नींव रखी गई।

वृंदावन स्थित राधा रमण मंदिर के निज पुजारी के सानिध्य में इस ऐतिहासिक मंदिर की नींव रखी गई है। इस मंदिर का निर्माण संगमरमर के पत्थरों से किया जाएगा और इसे बनाने में करीब तीन साल का समय लगेगा।

इस गणेश मंदिर की आधारशिला रखने से पहले शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो अनाज मंडी से शुरू होकर संजीवनी आश्रम पहुंची। इस कलश यात्रा में महिलाओं सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालु भजनों और जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए।

भजन-कीर्तन का हुआ आयोजन

संजीवनी आश्रम पहुंचने के बाद विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा विराजित की गई। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। धार्मिक माहौल के बीच दोपहर 12.12 बजे भव्य गणेश मंदिर की नींव रखी गई। इस मंदिर का संचालन श्री मेहंदीपुर बालाजी जन कल्याण सेवा समिति के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। वहीं, भव्य गणेश मंदिर के निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने मंदिर निर्माण पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे हजारों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Related posts

रंजिश के चलते प्रोपर्टी डीलर पर चाकू से किया हमला, पढिए क्या है पूरा मामला

Voice of Panipat

HARYANA के 2 जिलों में चलेंगी Electric Bus, मुख्यमंत्री कल पानीपत से करेंगे शुरुआत

Voice of Panipat

पानीपत का सनौली रोड बनेगा जल्द, मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

Voice of Panipat