32.4 C
Panipat
September 15, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

खुशखबरी: रोहतक से डेरा व्यास के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, देखें टाइमिंग व रूट

हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में डेरा व्यास जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर उन्हें बड़ी सौगात दी गई है।

डेरा व्यास के लिए सीधी बस सुविधा

रोहतक सहित आसपास के इलाकों से पंजाब स्थित डेरा व्यास जाने वाले श्रद्धालुओं को रोडवेज ने सीधी बस सेवा की सुविधा प्रदान की है। सोनीपत डिपो के गोहाना सब- डिपो की यह बस रोहतक बस स्टैंड से सुबह 08.25 बजे रवाना होगी। गोहाना से इस बस का समय सुबह 9 बजे, पानीपत से सुबह 10 बजे, करनाल से सुबह 11 बजे, अंबाला से दोपहर 12.25 और जालंधर शाम 04.20 बजे पहुंचते हुए शाम करीब साढ़े 5 बजे डेरा व्यास पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी में डेरा व्यास से रात 2 बजे रवाना होकर तीन बजे जालंधर और सुबह 6 बजे अंबाला होते हुए दोपहर 11 बजे के आसपास रोहतक आगमन करेगी। इस बस में रोहतक से लुधियाना का किराया 410 रुपए, जालंधर का 510 रुपए और डेरा व्यास के लिए 565 रुपए प्रति व्यक्ति रहेगा।

यह रहेगा रूट

रोहतक बस स्टैंड से रवाना होकर यह बस वाया गोहाना, पानीपत, करनाल, अंबाला, राजपुरा, लुधियाना बाईपास, जालंधर और करतारपुर होते हुए डेरा व्यास का सफर पूरा करेगी। रोहतक रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि डेरा व्यास के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को लंबी दूरी के आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।

Related posts

हरियाणा में हो कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 ! रोहतक से उठी बड़ी मांग , राष्ट्रपति तक पहुंचेगा ज्ञापन

Voice of Panipat

PANIPAT:- नौकरी देने के नाम पर 3 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA:- हरिद्वार कांवड़ लेने गया युवक लापता, पत्नी से 17 जुलाई को हुई आखिरी बात

Voice of Panipat

Leave a Comment