36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

कल का मौसम: इन 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, देखें पूर्वानुमान

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम और सक्रिय मानसूनी गतिविधियों के कारण कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है।

इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक और नया अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 20 घंटे के अंदर कई राज्यों में भारी बारिश होगी। साथ ही तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है।

बारिश को लेकर मौसम विभाग का अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग(India Meteorological Department)  के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण, 10 और 11 सितंबर को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा, 10 और 11 सितंबर को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्र प्रदेश में, 12 से 14 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में, और 10 से 12 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कल 25 राज्यों में बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, असम, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश शामिल है।

अगले 20 घंटे के अंदर इनमें से कुछ राज्यों में हल्की बारिश और कहीं- कहीं भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के साथ कई हिस्सों में 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड का खतरा भी बढ़ने की संभावना है। इसलिए मौसम को देखकर ही इन इलाकों में यात्रा करें।

Related posts

अब बारिश देगी दस्तक,3 दिन बाद बरसेंगे बदरा, पढ़ें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Voice of Panipat

दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर,अगले दो घंटे में यूपी व हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश

Voice of Panipat

Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल कहां- कहां होगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

Leave a Comment