31.4 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Haryana NewsHealth

हरियाणा में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप, इस जिले में संक्रमण से 2 लोगों की मौत

हरियाणा में बदलते मौसम के बीच स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में स्वाइन फ्लू के कई मामले सामने आ चुके है। वहीं हिसार जिले में संक्रमण से  अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है।

स्वाइन फ्लू (H1N1) संक्रमण से कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की मौत हुई थी। आज बुधवार को भी इस फ्लू से संक्रमित एक और महिला की मौत हो गई। जिले के गांव बिठमड़ा में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक 69 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

स्वाइन फ्लू से 6 नए मामले आए सामने, 61 पर पहुंचा मरीजों का आकंड़ा
वहीं हांसी में 6 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक 2 साल का बच्चा और डॉक्टर भी शामिल है। अब तक जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 61 पर पहुंच गया है। ऐसें में डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है। साथ ही स्वाइन फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज न करने को कहा गया है।

स्वाइन फ्लू के लक्षणों की ऐसे करें पहचान

H1N1 इन्फ्लुएंजा वायरस का एक प्रकार है। इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हो सकते हैं। इसके लक्षणो में बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी शामिल हैं। कुछ मरीजों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। अगर सांस लेने में परेशानी हो या इनमें से कोई और गंभीर लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ऐसें करें बचाव

डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि खांसते या छींकते समय मुंह पर रुमाल या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें। बार-बार साबुन से हाथ धोएं। करीब एक मीटर की दूरी बनाए रखें और मास्क का प्रयोग करें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। साथ ही पर्याप्त पानी पीए, पौष्टिक आहार लें और नींद पूरी लें। इससे संक्रमण से बचा जा सकता है।

Related posts

हरियाणा बोर्ड ने 10वी-12वीं के के आवेदन की तारीख बढ़ाई

Voice of Panipat

HARYANA :- 6 साल की जियाना ने शतरंज गेम में रचा इतिहास

Voice of Panipat

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर निकली हरियाणा की झांकी, PM मोदी ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन

Voice of Panipat

Leave a Comment