Gold Silver Price: सोना- चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमतों में लगातार बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। 3 सितंबर की सुबह भी देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड का भाव गिरा है।
देश में आज 3 सितंबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत औसतन 1,52,010 रुपये से 1,53,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,303.12 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव
देश की राजधानी दिल्ली में आज 3 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट का भाव 1,39,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानि 2 सितंबर 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,230 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मुंबई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में आज गुरुवार को 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट
सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज फिर गिरावट दिखी है। 3 सितंबर की सुबह चांदी टूटकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 63.64 डॉलर प्रति औंस है। इससे पहले 2 सितंबर 2026 को देश में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये थी।

