31.1 C
Panipat
September 8, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में KMP एक्सप्रेस-वे किनारे बसेगी हाईटेक ‘नमो सिटी’, जमीन खरीद की प्रक्रिया हुई शुरू

हरियाणा में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के किनारे देश की हाईटेक ‘नमो सिटी’ बनेगी। Haryana सरकार  ने पूरी तरह से इको-फ्रेंडली ‘नमो सिटी’ (Namo City) विकसित करने की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।

NCR रीजनल प्लान-2041 के तहत इस मेगा स्मार्ट सिटी परियोजना का उद्देश्य भविष्य की जरूरतों के मुताबिक एक आधुनिक, प्रदूषण-मुक्त और तकनीक आधारित शहर बसाना है।

नमो सिटी पूरी तरह ‘ग्रीन और स्मार्ट’ होगी। इसके बड़े हिस्से में हरियाली (ग्रीन बेल्ट) विकसित की जाएगी। इस शहर में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए केवल इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और साइकिलों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

साथ ही इस नमो सिटी को ‘ग्लोबल मिनीफाइड स्मार्ट सिटी’ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां 24 घंटे बिजली-पानी, भूमिगत यूटिलिटी लाइन, स्मार्ट कचरा प्रबंधन जैसी सुविधाएं होंगी।

Namo City की प्लानिंग में घरों के आसपास ही दफ्तर और व्यावसायिक केंद्र विकसित करने की योजना है। इससे लोगों को रोजाना लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और शहर में ट्रैफिक, प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।

इस स्मार्ट सिटी के लिए लगभग 9,000 एकड़ जमीन खरीदे जाने की योजना है। सरकार ने जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि नमो सिटी के लिए अभी स्थान को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

सरकार ने भूमि अधिग्रहण से जुड़े विवादों को कम करने के लिए नई नीति लागू की है। सरकार किसानों से सीधी सहमति के जरिए ‘ई-भूमि पोर्टल’ (e-Bhoomi Portal) के माध्यम से पारदर्शी तरीके से जमीन खरीद रही है, जिसमें किसान अपनी भूमि की कीमत प्रस्तावित कर सकते हैं। यदि सरकार को जमीन और किसान की ओर से पेश की गई कीमत उचित लगती है तो जमीन खरीदी जा सकती है।

Related posts

 स्मृति ईरानी ने सोनिया का जताया आभार, बोलीं- ये कांग्रेस की नहीं, मोदी की गारंटी है

Voice of Panipat

हरियाणा में सस्ती हो सकती है शराब, जानिए वजह

Voice of Panipat

चंडीगढ़ ने हरियाणा से मांगे 39 असिस्टेंट प्रोफेसर

Voice of Panipat

Leave a Comment