हरियाणा में लंबे समय से तबादला प्रक्रिया का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग ने मॉडल स्कूलों में तबादलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
सेकेंडरी शिक्षा विभाग ने राज्य के सबसे प्रतिष्ठित राजकीय मॉडल संस्कृति, PM श्री और CM EEE (चीफ मिनिस्टर एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूल ) स्कूलों के लिए ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल जारी किया है।
यहां देखें आदेश…

सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी शिक्षक पोर्टल पर अपने अंक और डेटा की जांच समय रहते कर लें। निर्धारित तिथि समाप्त होने के बाद स्टेशन बदलने, चॉइस में बदलाव या समय बढ़ाने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

