31.1 C
Panipat
September 8, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में बचपन की दो सहेलियों ने की शादी, बच्चों के साथ हुई लापता, पति बोले- डेढ़ साल से था अफेयर

हरियाणा से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पलवल और गुरुग्राम जिले से दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ लापता हो गई। दोनों महिलाओं के पतियों का दावा है कि दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से अफेयर था और अब उन्होंने आपस में शादी कर ली है।  इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पलवल निवासी सन्नी ने भवन कुंड चौकी पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि साल 2020 में उसकी शादी बल्लभगढ़ की लक्ष्मण कॉलोनी की रहने वाली मंजू (25) के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे 4 साल का बेटा और 2 साल की बेटी है।

घर से बच्चों के साथ लापता हुई पत्नी
सन्नी ने बताया कि बीते 21 अगस्त को उसकी पत्नी मंजू दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से चली गई और करीब 4 लाख रुपए, सोने के जेवर भी साथ ले गई है। उसने अपनी पत्नी और बच्चों को ढूंढने की काफी कोशिश की। लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं लग पाया। इसके बाद पता लगा कि मंजू की बचपन की सहेली रीणा भी अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई है।   

बचपन की सहेली भी बच्चों समेत गायब
सन्नी के मुताबिक मंजू पिछले करीब डेढ़ साल से अपनी बचपन की सहेली रीणा से लगातार फोन पर बात कर रही थी। दोनों के बीच कई-कई घंटे बातचीत होती थी। मंजू के घर से जाने के बाद जब रीणा के बारे में पता किया गया तो सामने आया कि वह भी अपने दोनों बच्चों एक बेटा और बेटी के साथ घर से गायब है। रीणा के पति वेदपाल का आरोप है कि वह करीब 5 लाख रुपए के सोने के जेवर और कुछ कैश भी साथ ले गई है।

मोबाइल चैट आई सामने
सन्नी ने बताया कि रीणा और मंजू बचपन की सहेली थी। रीणा भी बल्लभगढ़ की लक्ष्मण कॉलोनी की रहने वाली है। रीणा की शादी साल 2020 में गुरुग्राम के पटौदी क्षेत्र निवासी वेदपाल से हुई थी। उनके भी दो बच्चे है।

महिलाओं के पतियों ने कहा कि करीब डेढ़ साल वह दोनों फोन पर घंटों बात करती थी। अब दोनों के एक साथ बच्चों समेत घर से चले जाने के बाद जब मोबाइल चैट सामने आई तो पतियों को उनके रिश्ते पर शक हुआ।

पतियों का दावा- दोनों सहेलियों ने आपस में की शादी
दावा किया गया है कि दोनों एक-दूसरे को ‘माई वाइफ’, ‘माई लव’ और ‘बाबू’ जैसे मैसेज करती थी। अब पतियों का कहना है कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा था और उन्होंने शादी कर ली है।

महिलाओं की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल इस मामले में पलवल की भवनकुंड चौकी पुलिस ने सन्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिलाओं और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं गुरुग्राम के पटौदी क्षेत्र की पुलिस ने भी वेदपाल की शिकायत पर महिला के लापता होने का मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों महिलाओं और चारों बच्चों की तलाश कर रही है। अब दोनों के मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि क्या महिलाओं ने वास्तव में आपस में शादी की है ?

Related posts

HARYANA मे पंचायत उपचुनाव का एलान, 9 जुलाई को 1958 पंच और 18 सरपंचो के लिए होगी वोटिंग

Voice of Panipat

PANIPAT:- जबरन वसूली करने वाले गिरोह के सरगना सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब जेलों में नहीं होगी नियमित मुलाकात

Voice of Panipat

Leave a Comment