36.2 C
Panipat
September 8, 2026
Voice Of Panipat
Haryana NewsUncategorized

हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, वेतन में 5% बढ़ोतरी का मिला तोहफा

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों को मजदूरी में 5% की बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। यह संशोधित दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा 5 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

HKRN के माध्यम से सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में तैनात कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। नई दरों का लाभ HKRN के ग्रुप A से लेकर ग्रुप C तक के कर्मचारियों को मिलेगा।

अनुभव के आधार पर मिलेगा लाभ

मजदूरी की राशि कर्मचारी के अनुभव और संबंधित जिले की श्रेणी के आधार पर तय की गई है। निगम ने संशोधित दरें जारी करते हुए अपने सूचना प्रौद्योगिकी प्रभाग को इन्हें लागू करने के निर्देश दिए हैं। ये आदेश राज्य सरकार की मंजूरी और वित्त विभाग की सहमति के आधार पर जारी किए गए हैं। इनमें अनुभव के तीन स्तरों 0-5 वर्ष, 5-10 वर्ष और 10 वर्ष से अधिक के अनुसार अलग-अलग मजदूरी तय की गई है।

नई दरों के अनुसार, श्रेणी-I जिलों में ग्रुप A के कर्मचारियों को 0-5 वर्ष के अनुभव पर 21,735 रुपये मिलेंगे। 05-10 वर्ष के अनुभव पर 22,822 रुपये और 10 वर्ष से अधिक अनुभव पर 26,311 रुपये निर्धारित किए गए हैं। ग्रुप B के लिए ये दरें क्रमशः 25,230, 26,492 और 30,148 रुपये होंगी। वहीं, ग्रुप C के कर्मचारियों को क्रमशः 27,615, 28,996 और 33,133 रुपये मिलेंगे।

अन्य श्रेणियों के लिए नई दरें

श्रेणी-II जिलों में ग्रुप A की मजदूरी 19,323, 20,289 और 22,506 रुपये तय की गई है। ग्रुप B के लिए यह क्रमश 23,100, 24,255 और 26,916 रुपये होगी। ग्रुप C के कर्मचारियों को क्रमशः 26,040, 27,342 और 30,359 रुपये मिलेंगे। इसी प्रकार, श्रेणी-III जिलों में ग्रुप A के कर्मचारियों को 18,113, 19,019 और 21,330 रुपये दिए जाएंगे। ग्रुप B को क्रमशः 21,478, 22,552 और 25,126 रुपये तथा ग्रुप C को क्रमशः 24,938, 26,184 और 29,122 रुपये मिलेंगे।

Related posts

PANIPAT में अगले हफ्ते मनाया जाएगा शौर्य दिवस

Voice of Panipat

मानसून सत्र के दौरान चार विधेयक प्रस्तुत किये गये, पढ़िए पूरी खबर 

Voice of Panipat

HARYANA की कल्पना चावला के बाद एक और बेटी भरेगी आसमान की उड़ान

Voice of Panipat

Leave a Comment