34.3 C
Panipat
September 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

खुशखबरी: गोरखपुर- बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन शुरू, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

Good News Operations of the Gorakhpur-Bandra Terminus Amrit Bharat Superfast train have commenced

त्यौहारी सीजन पर ट्रेन से सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा करते हुए भारतीय रेलवे ने गोरखपुर- बांद्रा टर्मिनस- गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखा दी है।

यह रहेगा शेड्यूल

ट्रेन नंबर 15085, प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 07.50 बजे गोरखपुर से रवाना होकर शाम 07.55 बजे आगरा फोर्ट और अगले दिन शाम 6 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 15086, प्रत्येक शनिवार को रात 09.20 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर अगले दिन रविवार शाम 04.20 बजे आगरा फोर्ट और सोमवार सुबह 06.45 बजे गोरखपुर जंक्शन पर आगमन करेगी।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को इस साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन में 11 जनरल कोच और 8 स्लीपर कोच की सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन के संचालन से उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी। अमृत भारत सुपरफास्ट ट्रेन के जरिए उन्हें कम समय में लंबी दूरी की यात्रा पूरी करने की सुविधा मिलेगी।

मुंबई जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

गोरखपुर और मुंबई के बीच बड़ी संख्या में लोग नौकरी, कारोबार और अन्य कामों के लिए यात्रा करते हैं। नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन से इन यात्रियों को एक और विकल्प मिल गया है। हर सप्ताह ट्रेन चलने से यात्रियों को अपनी यात्रा पहले से तय करने में भी सुविधा होगी।

Related posts

Haryana JBT to TGT Promotion: शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, 13 अगस्त तक भेजें सभी केस…

Voice of Panipat

PANIPAT:- अवैध रूप से बेच रहे थे शराब पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT:- आपरेशन स्माइल के तहत 5 बच्चों को किया रेस्क्यू

Voice of Panipat

Leave a Comment