September 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

Haryana Breaking: हरियाणा के नूंह में SHO रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला ?

हरियाणा के नूंह में एंटी करप्शन ब्यूरो(ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SHO को गिरफ्तार किया है। यहां सोमवार को नूंह जिले के पुन्हाना सिटी थाना प्रभारी कुंदन सिंह को एसीबी की टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोप है कि आरोपी SHO ने रेप केस से नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में ACB की टीम को शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि एसएचओ ने रेप केस से नाम हटाने की एवज में एक लाख मांगे थे। लेकिन फिर 50 हजार रुपए में डील तय हो गई थी।

शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने ट्रैप बिछाया। इसके बाद 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए SHO कुंदन सिंह को थाने से ही गिरफ्तार किया। एसीबी की इस कार्रवाई से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related posts

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब ऐलनाबाद उपचुनाव मे बीजेपी का नही करेगी प्रचार

Voice of Panipat

जानिए, सोने और चांदी की कीमतों में आई कितनी कमी  

Voice of Panipat

इस दिन से कर पाएंगे UPI के जरिए 5 लाख रुपये तक की पेमेट

Voice of Panipat

Leave a Comment