हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में प्रदेश सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए पे रोल और HKRAN के लगभग 30 कर्मचारियों को डिसमिस कर दिया है। बता दें कि हरियाणा में पिछले एक महीने से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। अपनी मांगो को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है।
कुछ दिन पहले सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने का आदेश भी दिया गया था। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों और फायरकर्मियों के खिलाफ अल्टीमेटम जारी किया था।
विभाग ने प्रदेश के नगर निगम आयुक्तों और जिला नगर आयुक्तों को आदेश जारी कर हड़ताल पर चल रहे सभी कर्मचारियों को 5 सितंबर 2026 तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर एक लेटर भी जारी किया गया है। जिसमें साफ तौर पर लिखा गया था कि अगर तय समय तक कर्मचारी काम पर नहीं लौटते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

