September 4, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

खुशखबरी: गुरुग्राम मेट्रो के नए रूट पर मल्टीमॉडल बनेंगे 3 स्टेशन, कर्मचारियों को मिलेंगे अनगिनत फायदे

Three multimodal stations to be built on the new Gurugram Metro route

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो विस्तार से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया है कि इस नए रूट पर बनने वाले 3 स्टेशनों सेक्टर- 45, यूनीटेक साइबर पार्क तथा सेक्टर- 72A को मल्टी मॉडल स्टेशन बनाने के लिए चयनित किया गया है।

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

GMDA ने बताया कि इन स्टेशनों के आसपास बहुत सी बहुमंजिला इमारतें हैं जिनमें खेल, कारपोरेट कार्यालय तथा अन्य संस्थानों में हजारों लोग कार्यरत हैं। ऐसे ही यहां स्काईवाक निर्माण होने पर लोग सीधे कार्यालय से मेट्रो स्टेशन आवाजाही कर सकेंगे। इन स्टेशनों पर बस- बे, आटो- पिक एंड ड्राप प्वाइंट्स और फुटपाथ की भी सुविधा होगी जिससे सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा।

बता दें कि हाल ही में GMDA के अतिरिक्त सीईओ विश्वजीत चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) की ओर से बनाई गई इस योजना पर चर्चा हुई थी। GMDA का कहना है कि नगर निगम तथा HSVP के अधिकारियों से आपत्ति तथा सुझाव लेकर योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

मेट्रो स्टेशन तक सीधी होगी आवाजाही

बैठक में गुरुग्राम नगर निगम के योजनाकार की ओर से सुझाव दिया गया था कि सेक्टर- 45, यूनीटेक साइबर पार्क को मेट्रो स्टेशन से स्काईवाक से जोड़ा जा सकता है। यहां हजारों की संख्या में लोग काम करते हैं। ऐसे में स्काईवाक बनने से लोग सड़क पर आने की बजाय साईबर पार्क से सीधे मेट्रो स्टेशन आवाजाही कर सकेंगे। इससे पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम कम होगा और सुविधा मिलने से लोग निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करेंगे। इसी तरह सेक्टर-34 में नगर निगम, GMDA कार्यालय तथा अन्य संस्थान हैं। ऐसे में यहां भी स्काईवाक बनने से एक साथ कई फायदे मिलेंगे।

Related posts

देश के कई राज्यों में भारी बारिश की अलर्ट, जानें- कैसा रहेगा मौसम

Voice of Panipat

बबीता फौगाट का जुड़ा विवादों से नाता, फिर सुर्खियों में छाई

Voice of Panipat

“आम” खिलाकर ऐसे लूटा ज्वलर को,पढ़कर हो जाएगे हैरान

Voice of Panipat

Leave a Comment