September 3, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 5 सितंबर तक काम पर नहीं लौटे तो होगी कार्रवाई

हरियाणा में पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इसी बीच अब सरकार ने इस हड़ताल को लेकर सख्त रुख अपनाया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों और फायरकर्मियों के खिलाफ अल्टीमेटम जारी किया है।

विभाग ने प्रदेश के नगर निगम आयुक्तों और जिला नगर आयुक्तों को आदेश जारी कर हड़ताल पर चल रहे सभी कर्मचारियों को 5 सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर एक लेटर भी जारी किया गया है।

यहां देखें…

शहरी स्थानीय निकाय विभाग विभाग की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक हड़ताल कर रहे कर्मचारी को दो दिन के अंदर यानी 5 सितंबर तक हर हाल में अपनी ड्यूटी पर लौटने को कहा गया है। अगर तय समय तक कर्मचारी काम पर नहीं लौटते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि हरियाणा में बीते 6 अगस्त से सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सफाई कर्मचारियों ने सरकार के आगे 10 मांगें रखी हैं। जिसमें कर्मचारियों को पक्का करने के अलावा खाली पदों को जल्द भरने मांग की गई है।

Related posts

PANIPAT में शादी के बाद बिना दुल्हन लिए लौटी बारात, जानिए क्यों

Voice of Panipat

पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, पढिये पूरा मामला

Voice of Panipat

Gold खरीदते समय इस App का करें प्रयोग

Voice of Panipat

Leave a Comment