Kal Ka Mausam: देश के अलग- अलग राज्यों में इन दिनों मानसून की बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच अब कल के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने एक बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग ने कल 2 सितंबर को हरियाणा- पंजाब समेत 23 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी तूफान चलने की भी संभावना है। यहां देखें कल का मौसम पूर्वानुमान…
मौसम विभाग ने कल यानी 2 सितंबर को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की भी चेतावनी है। वहीं कुछ राज्यों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम ?
देश की राजधानी दिल्ली में 2 सितंबर को झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग कल यहां भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।
पंजाब- हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा में भी एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। जिसके चलते आज रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कल प्रदेश के 3 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पूरे प्रदेश में बूंदाबांदी की संभावना है।
वहीं पंजाब के कपूरथला, बठिंडा, फरीदकोट, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर, बरनाला, गुरदासपुर और होशियारपुर में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान यहां 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है।
पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से बढ़ेगा लैंडस्लाइड का खतरा
मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल और रुद्र प्रयाग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, मंडी, ऊना, हमीरपुर, सोलन, लाहौल-स्पीति, शिमला और कुल्लू में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश के बाद पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

