September 1, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Weather Forecast: हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

Weather Forecast: हरियाणा में आज रात से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में मानसून की सक्रियता के चलते कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कल 2 सितंबर को अंबाला, पंचकूला समेत कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञानिकों के अनुसार, मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, नजीबाबाद, हरदोई, सुल्तानपुर, डालटागंज, पूर्णिया से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है। एक साइक्लोनिक सरकुलेशन पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है।

जिससे हरियाणा में मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है।  आज रात से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद कल 2 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक हरियाणा में कल यानी बुधवार से मानसून की रफ्तार में तेजी आएगी और इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में छिटपुट से लेकर, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार है। वहीं 3 और 4 सितंबर को भी राज्य में मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा। इस दौरान उत्तरी और दक्षिण- पूर्वी जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।

Related posts

हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम का ताजा अपडेट

Sahab Ram

हरियाणा के 14 जिलों में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी

Voice of Panipat

Kal Ka Mausam: हरियाणा के इन जिलों में होगी भारी बारिश, आज रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव

Sahab Ram

Leave a Comment