September 1, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के यमुनानगर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें क्या है फ्लू के लक्षण ?

मानसून के इस सीजन में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहा है। दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। कई जिलों में स्वाइन फ्लू के केस सामने आए है।

वहीं अब यमुनानगर में भी स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। यहां अभी तक फ्लू के 6 मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।

यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सुशीला सैनी ने बताया कि जो 6 मरीज संक्रमित हुए हैं, उनमें से दो अभी पीजीआई चंडीगढ़ में एडमिट है, जबकि बाकी पेशेंट स्टेबल है। यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए 10 बेडो का अलग से आइसोलेटेड वार्ड तैयार किया गया है।

फिलहाल Yamunanagar स्वास्थ्य विभाग के पास स्वाइन फ्लू की किट उपलब्ध नहीं है। इसलिए अभी टेस्टिंग के लिए पंचकूला सेक्टर 6 सरकारी अस्पताल से जांच हो रही है। उन्होनें बताया कि किट ऑर्डर की गई है जो तीन से चार दिन में आ जाएगी। जब किट आएगी तो यमुनानगर सिविल अस्पताल में यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध रहेगी।

जानें क्या है स्वाइन फ्लू के लक्षण ?

डॉक्टर सुशील सैनी ने बताया कि खांसी, जुकाम, बुखार, स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षण है। अगर बुखार तेज हो, छाती पूरी तरह जाम हो जाए, निमोनिया जैसी स्थिति नजर आने लगे तो तुरंत जांच करवानी चाहिए।

बच्चों और बुजुर्गो को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। अगर कोई व्यक्ति इस फ्लू से संक्रमित है तो उन्हें  भीड़-भाड़ वाले स्थानों दूर रहने और मास्क लगाने की सलाह दी गई है।

 डॉक्टर सुशीला सैनी डिप्टी सीएम  ने कहा कि यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है, दवाइयां का  स्टॉक मौजूद है। विशेष वार्ड की स्थापना की गई है ।लेकिन लोगों को सतर्क रहने की ज्यादा जरूरत है, भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचने की जरूरत है।

Related posts

हरियाणा में 15 जून को शुरू होगा तीसरा सीरो सर्वे, इस बार बच्चे भी शामिल होंगे

Voice of Panipat

अगले महीने शुरू हो सकते हैं नीट यूजी परीक्षा के लिए Registration

Voice of Panipat

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा सहित 4 पर केस दर्ज

Voice of Panipat

Leave a Comment