34.2 C
Panipat
August 31, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

Gold Rate Today: सोना और चांदी हुआ सस्ता, ग्राहकों की हुई मौज, देखें आज सोने चांदी के ताजा भाव

Gold Rate Today Gold and silver prices drop, bringing cheer to customers; check today's latest rates.

Gold Rate Today 31 August 2026: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 15 दिनों में जहां सोने और चांदी के रेटों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही थी वहीं अब वापस सोना चांदी सस्ता होना शुरु हो गया है। सोमवार 31 अगस्त को घरेलू बाजार और वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,470 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं 22 कैरेट सोना 1,350 रुपये गिरकर 1,43,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह 18 कैरेट सोने की कीमत में भी 830 रुपये की कमी आई और यह 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

बड़े शहरों में क्या है सोने का हाजिर भाव ?

शहर 24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 18 कैरेट सोना
चेन्नई ₹1,56,770 ₹1,43,700 ₹1,21,400
मुंबई ₹1,56,770 ₹1,43,700 ₹1,17,850
दिल्ली ₹1,56,920 ₹1,43,850 ₹1,18,000
कोलकाता ₹1,56,770 ₹1,43,700 ₹1,17,850
बेंगलुरु ₹1,56,770 ₹1,43,700 ₹1,17,850
हैदराबाद ₹1,56,770 ₹1,43,700 ₹1,17,850
केरल ₹1,56,770 ₹1,43,700 ₹1,17,850
पुणे ₹1,56,770 ₹1,43,700 ₹1,17,850
वडोदरा ₹1,56,820 ₹1,43,750 ₹1,17,900
अहमदाबाद ₹1,56,820 ₹1,43,750 ₹1,17,900
जयपुर ₹1,56,920 ₹1,43,850 ₹1,18,000

सोना खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सोने के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार में बताए जा रहे सोने के रेट को ही अंतिम कीमत न मानें। ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज, GST और अन्य शुल्क भी जुड़ते हैं, जिससे अंतिम बिल की रकम बढ़ सकती है। इसके अलावा अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के बीच सोने के भाव में मामूली अंतर हो सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से उस समय का ताजा रेट और सभी अतिरिक्त शुल्क की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

Related posts

4 आरोपितों से चोरी की 2 वारदातों का खुलासा, 15 हजार रुपये बरामद

Voice of Panipat

whatsApp पर आने वाला है ये जबरदस्त फीचर, जाने के लिए पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

घर बैठे आसानी से बन जाएगा आपके बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट, Follow करे ये स्टेप

Voice of Panipat

Leave a Comment