34.2 C
Panipat
August 31, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा में आज रात से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने वाला है। जिसके चलते कई जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज 31 अगस्त की रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मानसूनी हवाओं की सक्रियता से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिन हल्की बारिश होने की संभावना है।

1 सितंबर से बदलेगा मौसम

कृषि मौसम विज्ञान विभाग (HAU) के अनुसार, हरियाणा में 1 सितंबर से मानसून की गतिविधियों में बदलाव और सक्रियता देखने को मिलेगी। 2 सितंबर से 4-5 सितंबर के बीच प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश
मानसून सक्रिय होने से 1 से 3 सितंबर के बीच राज्य के दक्षिणी, पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, झज्जर, नूंह, पलवल, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं 4 और 5 सितंबर को मानसून की रफ्तार तेज हो सकती है। जिसके कारण पूरे हरियाणा में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

हरियाणा में फिर एक्टिव होगा मानसून
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, नजीबाबाद, हरदोई, सुल्तानपुर, डालटागंज, पूर्णिया से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है तथा एक साइक्लोनिक सरकुलेशन पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है।

जिससे राज्य में मानसून की सक्रियता में 31 अगस्त से थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। 1 सितंबर यानि कल से कुछ जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार है। वहीं 3 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता बढ़ने की भी संभावना बन रही है। 

Related posts

लगातार बारिश होने के कारण फिर से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

Voice of Panipat

Haryana में 1 सितंबर को 10 ट्रेनें Cancle, पढ़िए पूरी वजह

Voice of Panipat

हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कहां- कहां होगी बारिश ?

Sahab Ram

Leave a Comment