34.3 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब होगी बारिश ?

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की रफ्तार थमने  से अब उमस भरी गर्मी लोगों को सताने लगी है। बारिश न होने के कारण कई जिलों में दिन का तापमान काफी बढ़ गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक नया अपडेट जारी कर दिया है।

मौसम विज्ञान विभाग (HAU, हिसार) के अनुसार, 31 अगस्त तक मानसून की गतिविधियां कमजोर रहेंगी और मौसम परिवर्तनशील रहेगा। हालांकि अगले 2 दिन में मौसम बदलने की संभावना है।

1 सितंबर से प्रदेश में मानसूनी हवाएं सक्रिय होंगी और फिर अच्छी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें हरियाणा में 1 से 3 सितंबर के बीच अच्छी बारिश के आसार हैं। 1 सितंबर से हवा के रुख में बदलाव के चलते राज्य के दक्षिणी, पूर्वी और मध्य हिस्सों में कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं 2 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इस दौरान कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं आज 30 अगस्त के मौसम की बात करें तो आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। वहीं पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल ,गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर के कुछ स्थानों बूंदाबांदी या गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Related posts

दिल्ली-एनसीआर में तीसरे दिन भी बारिश जारी, लोगों की बढ़ी परेशानी.

Voice of Panipat

Weather Forecast: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां- कहां होगी बारिश ?

Sahab Ram

Leave a Comment