32.2 C
Panipat
August 29, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में बनेगा नया अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर, सिर्फ 25 मिनट में पहुंचेंगे गुरुग्राम से दिल्ली

हरियाणा के गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दोनों शहरों में बढ़ते ट्रैफिक  को देखते हुए नया अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावित किया गया है।

इस परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) में जरूरी संशोधन पूरे करने के बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए सरकार के पास भेज दिया गया है। अब इसे मंजूरी मिलते ही मेट्रो कॉरिडोर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

गुरुग्राम और दिल्ली के बीच यात्रा को सुगम बनाने के लिए यशोभूमि (द्वारका Phase 2) से राजीव चौक (गुरुग्राम) तक इस नए अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।

लगभग 13,500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला ये मेट्रो कॉरिडोर पूरी तरह भूमिगत(अंडरग्राउंड)होगा।  इस नए प्रोजेक्ट के तैयार होने के बाद यशोभूमि द्वारका से गुरुग्राम के राजीव चौक तक का सफर काफी आसान हो जाएगा।

सरकार को भेजी फाइल

इस परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। नए अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) में जरूरी संशोधन पूरे करने के बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए सरकार के पास भेज दिया गया है। जैसे ही इस परियोजना को सरकार से हरी झंडी मिलेगी, इस रूट पर निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।

कहां- कहां बनेंगे स्टेशन ?
पूरे 20 किलोमीटर लंबे इस अंडरग्राउंड कॉरिडोर में कुल 5 नए मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं।  ये स्टेशन यशोभूमि (एक्सटेंशन पॉइंट), बिजवासन (दिल्ली) , कापसहेड़ा (दिल्ली), सेक्टर-22 (गुरुग्राम), इफको चौक (गुरुग्राम), राजीव जंक्शन (गुरुग्राम) में बनाए जाएंगे।

सिर्फ 25 मिनट में पूरा होगा सफर
इस नई मेट्रो लाइन के पूरी तरह से शुरू हो जाने के बाद यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। महज 25 मिनट में यात्री यशोभूमि द्वारका से गुरुग्राम के राजीव चौक तक का सफर तय कर सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी,बल्कि लंबे ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Related posts

HARYANA:- बेटी के श*व को गोद लेकर भटकता रहा पिता, सरकारी अस्पताल ने नहीं दी फ्री एंबुलेंस की जानकारी

Voice of Panipat

PANIPAT में आज लगेगा जनता दरबार, मंत्री महिपाल ढांडा 3 घंटे करेंगे जनसुनवाई

Voice of Panipat

पानीपत में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता, तलाश पर नहीं लगा सुराग

Voice of Panipat

Leave a Comment